Belsand Vidhan Sabha Seat: बेलसंड विधानसभा सीट पर आरजेडी और जेडीयू के बीच होगा रोचक मुकाबला

  • Follow Newsd Hindi On  
bihar-assembly-election-2020-third-phase-voting-live-updates-nitish-kumar-tejashwi-yadav-jdu-rjd-bjp-ljp

Belsand Vidhan Sabha Seat: बेलसंड विधानसभा सीट पर जेडीयू (JDU) की वर्तमान विधायक सुनीता सिंह चौहान एनडीए की प्रत्याशी हैं। वहीं इस बार आरजेडी (RJD) के टिकट पर संजय कुमार गुप्ता यहां से महागठबंधन के उम्मीदवार बनाए गए हैं। जबकि एलजेपी (LJP) ने मो. नसीर अहमद को यहां से अपना प्रत्याशी बनाया है।

बेलसंड विधानसभा सीट का इतिहास

बेलसंड सीट पर अब तक 16 बार चुनाव हुए हैं। जिनमें तीन-तीन बार कांग्रेस और प्रजा सोशलिस्ट पार्टी, दो-दो बार राजद, जदयू, और एक-एक बार लोजपा, समता पार्टी, जनता दल, लोकदल, जनता पार्टी सेक्युलर और जनता पार्टी ने यहां से जीत दर्ज की है। बेलसंड उन सीट पर भाजपा को आज तक जीत हासिल नहीं हो सकी है।


विधानसभा चुनाव 2015 के नतीजे

2015 के विधानसभा चुनाव में जेडीयू की सुनीता सिंह चौहान को 33785 वोट मिले थे जबकि लोजपा के मोहम्मद नासिर अहमद को 28210 वोट मिले थे। नासिर अहमद को इस चुनाव में 5575 वोटों से शिकस्त झेलनी पड़ी थी। पिछले दो चुनावों से जेडीयू इस सीट पर काबिज है।

जातीय समीकरण

इस सीट पर रविदास और पासवान निर्णायक भूमिका में हैं। 2010 में इस सीट पर 49.5% वोट पड़े थे और 2015 में 52% वोटिंग हुई थी।

कुल वोटरः 2.54 लाख


पुरुष वोटरः 1.36 लाख (53.5%)

महिला वोटरः 1.18 लाख (46.4%)

ट्रांसजेंडर वोटरः 4 (0.001%)

Belsand Vidhan Sabha: 2020 में इन दावेदारों के बीच होगी टक्कर

जेडीयू – सुनीता सिंह चौहान

आरजेडी – संजय कुमार गुप्ता

लोजपा – मो. नसीर अहमद

Belsand Vidhan Sabha winner:  बेलसंड के अब तक के विजेता और उपविजेताओं की सूची इस प्रकार है-

Year Winner Party Votes Runner Up Party Votes
2015 Sunita Singh Chauhan JD(U) 33785 Md. Nasir Ahamad LJP 28210
2010 Sunita Singh JD(U) 38139 Sanjay Kumar Gupta RJD 18559
OCT 2005 Sanjay Kumar Gupta RJD 30899 Sunita Singh JD(U) 29516
FEB 2005 Sunita Singh LJP 28958 Ram Swarth Roy RJD 21753
2000 Ram Swarth Rai RJD 34239 Rana Randhir Singh Chauhan SAP 21783
1996 Vrishin Patel SAP 33381 Nagendra Prasad Singh JD 31598
1995 Raghubansh Prasad Singh JD 42643 Digvijay Pratap Singh INC 9333
1990 Digvijay Pratap Singh INC 35868 Raghubans Pd. Singh JD 33463
1985 Raghubansh Pd. Singh LKD 25060 Digvijay Pratap Singh INC 23879
1980 Raghubans Prasad Singh JNP(SC) 27856 Ramanand Singh INC(I) 26293
1977 Raghubans Prasad Singh JNP 19239 Ramchandra Rai IND 12263
1972 Ram Surat Singh INC 30501 Ramanand Singh SOP 18371
1969 Ramanand Singh PSP 25062 Chandreshwar N. Pd. Singh INC 22145
1967 C.P. Singh INC 27550 R. Singh IND 13691
1962 Ramanand Singh PSP 13545 Jamuna Prasad Singh SWA 10637
1957 Ramanand Singh PSP 9753 Yamuna Pd. Singh IND 5826

 

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)