भिंडी सेहत के लिए है बेहद लाभकारी, जानें इसे खाने के बेजोड़ फायदे

  • Follow Newsd Hindi On  

भिंडी का नाम उन सब्ज‍ियों में शुमार है, जो या तो बेहद पसंद की जाती है, या फिर कुछ लोग इसे बिल्कुल पसंद नहीं करते। गर्मियों के मौसम में भिंडी की पैदावार होती है। ज़्यादातर लोग भिंडी की सब्जी और भरवां भिंडी खाना पसंद करते हैं। दाल चावल के साथ खाने में अगर कुरुकुरी भिन्डी की सब्जी हो तो कहना ही क्या। लेकिन क्या आप जानते हैं, कि भिंडी खाना स्वास्थ्य के लिए भी काफी लाभकारी है। इसमें विटामिन्स, मिनरल सहित कई पोषक तत्व पर्याप्त मात्रा में पाए जाते हैं। भिंडी में फाइबर की प्रचुर मात्रा होती है। यही वजह है कि इसके सेवन करने से पेट अच्छी तरह से साफ़ होता है।

 


Image result for ladies finger

 

 आइए जानते हैं भिन्डी के सेवन के फायदे…

भिंडी में फाइबर की मात्रा भरपूर रहती है जिससे कि पेट में मरोड़ वाले दर्द, गैस की वजह से पेट फूलने की समस्या, डायरिया, कब्ज और एसिडिटी की समस्या से निजात मिलता है। इसमें लो ग्लाइसेमिक इन्डेक्स होता है जिससे कि बॉडी में शुगर का स्तर मेन्टेन रहता है।


भिंडी को अपनी थाली में शामिल करके आप कैंसर को दूर भगा सकते हैं। खासतौर से कोलन कैंसर को दूर करने में भिंडी बहुत फायदेमंद है। यह आंतों में मौजूद विषैले तत्वों को बाहर निकालने में मदद करती है, जिससे आंतें स्वस्थ रहती हैं और बेहतर तरीके से कार्य करती हैं।

मोटापा कम करने के लिए भी भिंडी का सेवन काफी फायदेमंद है। इससे बॉडी का मेटाबॉलिज्म रेट ठीक रहता है जिससे हाजमा भी दुरुस्त रहता है। बता दें कि भिंडी मोटापा कम करने में भी काफी सहायक है। इसका पानी पीने से भी मोटापा तेजी से कम होता है।

Image result for ladies finger

भिंडी अनीमिया में भी काफी लाभदायक होती है। इसमें मौजूद आयरन हीमोग्लोबिन का निर्माण करने में सहायक होता है, और विटामिन- के, रक्तस्त्राव को रोकने का कार्य करता है।

भिंडी में विटामिन-सी होने के साथ यह एंटीआक्सिडेंट से भरपूर होती है। जिसके कारण यह इम्यून सिस्टम को मजबूत कर शरीर को बीमारियों से लड़ने में मदद करती है। इसे भोजन में शामिल करने से कई बीमारियों जैसे खांसी, ठंड जैसी समस्याएं भी नहीं होती।
Image result for ladies finger

भिंडी में विटामिन ए प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। विटामिन A के सेवन से आंखों की रौशनी ठीक रहती है। इसमें ल्यूटिन, बीटा-कैरोटीन, एंटी-ऑक्सीडेंट पाए जाते हैं जो त्वचा की खूबसूरती बरकरार रखते हैं और इससे आंखों की बीमारियां भी नहीं होती हैं।

गर्भावस्था में भिंडी का सेवन लाभदायक होता है। भिंडी में फोलेट नाम का एक पोषक तत्व पाया जाता है जो भ्रूण के दिमाग के विकास को बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।इसके अलावा भिंडी में कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं।


प्याज के इस्तेमाल से बनाए बालों को खूबसूरत, जानें इसके अन्य फायदे

कई बीमारियों में लाभदायक होती है मूली, जानें इसके फायदे

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)