झारखंड के बेरमो इलाके से विधायक और पूर्व मंत्री राजेंद्र प्रसाद सिंह की अचानक तबीयत बिगड़ गई है। फिलहाल डाक्टर उनकी स्थिति नाजुक बता रहै हैं। विधायक का कुशलक्षेम पूछने के लिए राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन मां रामप्यारी अस्पताल पहंचे। हालत को नाजुक देखते हुए उन्हें एयर एंबुलेंस से दिल्ली इलाज के लिए भेजा गया है।
बेरोमो से कांग्रेस विधायक आदरणीय राजेन्द्र सिंह जी का हालचाल जानने राँची स्थित माँ रामप्यारी अस्पताल पहुँचा।
बेहतर चिकित्सा व्यवस्था के लिए हम उन्हें एयर एम्बुलेंस के माध्यम से दिल्ली पहुँचाने हेतु भी कोशिश कर रहे हैं। pic.twitter.com/rLADDaxB6x
— Hemant Soren (घर में रहें – सुरक्षित रहें) (@HemantSorenJMM) May 2, 2020
कांग्रेस विधायक पिछले एक महीने से अधिक समय से रांची के मां रामप्यारी अस्पताल में भर्ती थे। उन्हें बेहतर इलाज के लिए एयर एंबुलेंस से दिल्ली ले जाया गया। इससे पूर्व मुख्यमंत्री ने राजेंद्र प्रसाद सिंह का हालचाल लिया। राजेंद्र प्रसाद सिंह झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री भी रह चुके हैं। वे छह बार बेरमो विधानसभा क्षेत्र से विधायक चुने गए हैं।