Bettiah Vidhan Sabha Seat: बेतिया विधानसभा सीट पर कौन लहराएगा जीत का परचम, जानें यहां

  • Follow Newsd Hindi On  
UP Panchayat elections possible in February, delimitation process will start tomorrow

Bettiah Vidhan Sabha Seat: बिहार में तीसरे चरण का मतदान 3 नवंबर के दिन होने जा रहा है। इस बार यहां से बीजेपी (BJP) के टिकट पर रेणु देवी एनडीए की प्रत्याशी हैं। वहीं,कांग्रेस (Congress) ने एक बार फिर से अपने विधायक मदन मोहन तिवारी को मैदान में उतारा है। पिछली बार जेडीयू (JDU), आरजेडी (RJD) और कांग्रेस ने मिलकर चुनाव लड़ा था।

बेतिया विधानसभा सीट का इतिहास

2008 में परिसीमन आयोग की सिफारिश के बाद इस विधानसभा सीट में बदलाव किया गया.  इसके तहत बेतिया सामुदायिक विकास ब्लॉक,  मझहौलिया, पारसा, मोहद्दीपुर, बहुआरवास गुदारास बखरिया, राजभर और सेनुवरिया समेत कई क्षेत्रों को शामिल किया गया। साल 1951 में इस सीट पर हुए पहले चुनाव में कांग्रेस के प्रजापति मिश्रा जीते थे।


चंपारण की कई अन्य विधानसभा सीटों की तरह बेतिया भी कभी कांग्रेस पार्टी का गढ़ हुआ करता था। लेकिन 1990 के बाद कांग्रेस का जनाधार बिहार से खत्म होने लगा और इस सीट से भी कांग्रेस का प्रभाव समाप्त हो गया। साल 2015 में लालू यादव और नीतीश कुमार के बीच हुए महागठबंधन ने इस सीट पर 30 साल बाद कांग्रेस की वापसी में अहम भूमिका निभाई थी।

विधानसभा चुनाव 2015 के नतीजे

बेतिया विधानसभा सीट पर 2015 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के मदन मोहन तिवारी ने जीत हासिल की थी, उन्होंने भारतीय जनता पार्टी की रेनू देवी को हराया था। मदन मोहन तिवारी को 45.3% वोट मिले जबकि रेनू देवली को 43.7% वोट हासिल हुए।

इस सीट चुनावी समीकरण

बेतिया सीट पर मुस्लिम वोटरों का खासा दबदबा है। वहीं रविदास, पासवान और यादव वोटर निर्णायक भूमिका में हैं।


कुल वोटर: 2.69 लाख

पुरुष वोटर: 1.44 लाख (53.5%)

महिला वोटर: 1.24 लाख (46.0%)

ट्रांसजेंडर वोटर: 2 (0.00%)

Bettiah Vidhan Sabha: 2020 में इन दावेदारों के बीच होगी टक्कर

बीजेपी – रेणु देवी

कांग्रेस – मदन मोहन तिवारी

Bettiah Vidhan Sabha winner:  बेतिया के अब तक के विजेता और उपविजेताओं की सूची इस प्रकार है-

Year Winner Party Votes Runner Up Party Votes
2015 Madan Mohan Tiwari INC 66786 Renu Devi BJP 64466
2010 Renu Devi BJP 42010 Anil Kumar Jha IND 13221
OCT 2005 Renu Devi BJP 55184 Mohammad Shamim Akthar INC 38718
FEB 2005 Renu Devi BJP 48559 Shamim Akhtar IND 37102
2000 Renu Devi BJP 44897 Md. Shamim Akhtar IND 34056
1995 Birval Yadava JD 38861 Dr. Madan Prasad Jaiswal BJP 38356
1990 Madan Prasad Jaiswal BJP 42968 Nageshwar Na. Shahi IND 36229
1985 Gauri Shanker Pandey INC 31459 Ahmad Ali CPI 14984
1980 Gauri Shankar Pandey INC(I) 25360 Sheo Shankar Kanodia IND 16404
1977 Gauri Shankar Pandey INC 28693 Madan Lal Sinhania JNP 24877
1972 Kirshna Mohan Pandey INC 16646 Gopa Jee Rai BJS 15134
1969 Gauri Shanker Pande INC 23975 Gopal Rai BJS 16194
1967 H.P. Shahi IND 18081 S.P. Verma INC 10784
1962 Jay Narayan Prasad INC 12154 Madan Lal Singhania JS 5085
1957 Jagannath Pd. Swatantra INC 23616 Jagdish Narain Harijan BJS 3902
1957 Jaya Narayan Prasad INC 24035 Bhawani Prasad BJS 6761
1952 Ketaki Devi INC Uncontested
1951 Prajapati Mishra INC 17863 Prafullo Kumar Sanyal BJS 3314

 

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)