भाजपा को हटाने के लिए गठबंधन बनाकर लडेंगे 2022 का चुनाव : शिवपाल

  • Follow Newsd Hindi On  

कानपुर, 19 नवम्बर (आईएएनएस)। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के मुखिया और विधायक शिवपाल यादव ने कहा कि 2022 के चुनाव के लिए हम गठबंधन करेंगे। भाजपा की सरकार हटाने के लिए काम करेंगे।

शिवपाल यादव गुरुवार को कानपुर में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी का 2022 में प्रगतिशील समाज पार्टी का अपना चुनाव चिन्ह होगा। कहा कि उनकी पार्टी गठबंधन करके चुनाव लड़ेगी। समाजवादी पार्टी से गठबंधन की प्राथमिकता रहेगी। अन्य दलों से बातचीत हो रही है।


पूर्व मंत्री ने कहा कि प्रसपा का संगठन बहुत ही मजबूत है और पार्टी अन्य दलों के साथ गठबंधन कर पूरी तैयारी के साथ मैदान में उतरेगी।

उन्होंने कहा कि प्रसपा का संगठन प्रदेश के सभी जिलों में तैयार हो गया है। संगठन 2022 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुट गया है। बूथ स्तर तक कमेटियों का गठन किया जा रहा है।

शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि, भारतीय जनता पार्टी की सरकार में किसान, मजदूर, बेरोजगार, नौजवान सब परेशान हैं, नोटबंदी का दर्द अबतक लोगों को झेलना पड़ रहा है। भ्रष्टाचार बढ़ा है और लोगों के काम सरकारी कार्यालयों में नहीं हो पा रहे हैं।


प्रदेश सरकार पर हमला करते हुए उन्होंने कहा कि प्रदेश में विकास कार्य पूरी तरह से ठप हो गया है। राज्य सरकार का अपराधियों पर नियंत्रण नहीं है।

–आईएएनएस

वीकेटी/एएनएम

(इस खबर को न्यूज्ड टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)