Maharashtra: भाजपा को झटका, कृष्णा हेगड़े ने थामा शिव सेना का दामन

Follow न्यूज्ड On  

मुंबई:  महाराष्ट्र (Maharashtra) में भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) को तगड़ा झटका देते हुए पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष व पूर्व विधायक कृष्णा हेगड़े (MLA Krishna Hegde)  शुक्रवार शाम को सत्तारूढ़ शिव सेना में शामिल हो गए।

जब आईएएनएस ने उनसे सम्पर्क साधा तो उन्होंने मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के आवास पर बैठक के बाद इस खबर की पुष्टि की।

उन्होंने कहा कि मैंने शिव सेना ज्वाइन कर लिया है। मुख्यमंत्री ने मुझसे पार्टी के प्रसार के लिए विशेषकर विले पार्ले इलाके में और मुंबई की प्रगति के लिए मदद करने का आग्रह किया है।

54-वर्षीय हेगड़े विले पार्ले से कांग्रेस के विधायक रहे हैं। उन्होंने पार्टी में अर्न्तकलह का हवाला देते हुए 2017 में कांग्रेस छोड़ भाजपा के साथ नाता जोड़ लिया। भाजपा के साथ उनका चार साल का नाता रहा, लेकिन शुक्रवार को वह भाजपा को छोड़ शिव सेना में शामिल हो गए।

पिछले महीने वह उस वक्त सुर्खियों में आए जब उन्होंने एक महिला के खिलाफ जबरन वसूली के लिए हनी ट्रैप करने की कोशिश की शिकायत दर्ज कराई थी।

उस महिला ने महाराष्ट्र के मंत्री धनंजय मुंडे पर दुष्कर्म का आरोप लगाया था, हालांकि बाद में उसने अपनी शिकायत वापस ले ली थी।

हेगड़े 2009 में विले पार्ले विधानसभा सीट से कांग्रेस की ओर से निर्वाचित हुए थे। लेकिन, 2014 के चुनाव में उन्हें भाजपा के पराग अल्वानी के हाथों पराजय मिली।

हेगड़े ने मुंबई के आईटी इंजीनियर भवेश परमार की रिहाई में अहम भूमिका निभाई थी। 2005 में वह अमृतसर गए थे और वहां से समझौता एक्सप्रेस पकड़कर पाकिस्तान चले गए थे। बिना पासपोर्ट, वीजा अथवा किसी भी वैध दस्तावेज के बगैर पड़ोसी देश पहुंचने के कारण उन्हें पकड़ लिया गया। उन्हें सात साल तक वहां की जेल में बिताना पड़ा। इसके बाद 2012 में उन्हें वापस भारत प्रत्यर्पित किया गया।

–आईएएनएस

This post was last modified on February 6, 2021 10:11 AM

Share

Recent Posts

रिलायंस जियो का इनोविटिव आइडिया – यूजर्स ले सकेंगे ‘इमरजेंसी डाटा लोन’

डाटा-लोन 1जीबी पैक में उपलब्ध होंगे। डाटा लोन पैक 11 रू प्रति पैक यानी 11रू…

July 3, 2021

रिलायंस जियो और गूगल लाए नया किफायती स्मार्टफोन – जियोफोन-नेक्स्ट, 10 सितंबर से बाजार में उपलब्ध होगा

एंड्रायड बेस्ड इस स्मार्टफोन का ऑपरेटिंग सिस्टम जियो और गूगल ने मिलकर विकसित किया है।…

June 24, 2021

रिलायंस जियो ने मार्च में 79 लाख से अधिक नए मोबाइल ग्राहक जोड़े: ट्राई डेटा

जबकि भारती एयरटेल ने 40.5 लाख, वायरलेस उपयोगकर्ताओं को जोड़ा, वोडाफोन आइडिया ने मार्च के…

June 18, 2021

BPSSC Bihar Police SI Exam 2021: बिहार पुलिस दारोगा व सार्जेंट भर्ती का रिजल्ट जारी

बिहार पुलिस और कारा एवं सुधार सेवाओं के अधीन दारोगा, सार्जेंट और सहायक जेल अधीक्षक…

June 17, 2021

विवादों में फंसी रही फ़िल्म “शशांक” का पोस्टर लॉन्च

सनोज मिश्रा कहते हैं कि यह सुशांत सिंह राजपूत की बॉयोपिक नही है,लेकिन उनसे प्रेरित…

June 14, 2021