भाजपा कर्नाटक विधानसभा में बहुमत की ओर!

  • Follow Newsd Hindi On  

बेंगलुरू, 9 दिसंबर (आईएएनएस)| कर्नाटक में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) 223 सदस्यीय राज्य विधानसभा में सामान्य बहुमत की ओर बढ़ रही है।

पार्टी के एक पदाधिकारी ने सोमवार को कहा कि हम 15 में से 12 निर्वाचन क्षेत्रों में आगे हैं।


गौरतलब है कि यहां पांच दिसंबर को हुए उपचुनाव के लिए सुबह आठ बजे से मतगणना जारी है।

भाजपा की राज्य इकाई के प्रवक्ता जी. मधुसूदन ने आईएएनएस से कहा, “हमारी पार्टी दर्जनों सीटों पर विपक्षी कांग्रेस पार्टी से आगे चल रही है। हम उनसे केवल दो सीटों पर और एक निर्दलीय उम्मीदवार से एक सीट पर कुछ वोटों से पीछे हैं।”

विधानसभा अध्यक्ष को छोड़कर भाजपा के पास 104 सदस्य हैं और उन्हें एक निर्दलीय विधायक का समर्थन प्राप्त है। इस तरह सत्तारूढ़ पार्टी के पास कुल 105 सदस्यों का समर्थन है। इसमें मतदान के अधिकारों के साथ एंग्लो-इंडियन समुदाय से नामित एक सदस्य भी शामिल है।


उन्होंने कहा, “116 सीटों के साथ हमारी पार्टी और मजबूत होगी। विधानसभा अध्यक्ष और निर्दलीय के साथ यह 117 हो जाएगी, 223 सीटों वाली विधानसभा में बहुमत के लिए 112 सीटें चाहिए और हमें उससे पांच अधिक मिलेंगी।”

 

(इस खबर को न्यूज्ड टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)