भाजपा ने हरियाणा, मप्र, राजस्थान के लिए 6 उम्मीदवारों के नाम घोषित किए

  • Follow Newsd Hindi On  

नई दिल्ली, 14 अप्रैल (आईएएनएस)| भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने रविवार को राजस्थान, हरियाणा और मध्य प्रदेश के लोकसभा चुनावों के लिए छह और उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी।

केंद्रीय चुनाव समिति द्वारा अंतिम रूप से तय किए गए नामों में राजस्थान के दौसा से जसकौर मीणा और हरियाणा के रोहतक से अरविंद शर्मा व हिसार से बृजेन्द्र सिंह शामिल हैं।


मध्य प्रदेश में खजुराहो से विष्णु दत्त शर्मा, रतलाम से जी. एस. डामोर और धार से छतर सिंह दरबार चुनाव लड़ेंगे।

 


(इस खबर को न्यूज्ड टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)