भाजपा ने सार्वजनिक जगहों पर छठ पूजा पर प्रतिबंध लगाने के झारखंड सरकार के निर्णय का विरोध किया

  • Follow Newsd Hindi On  

रांची, 17 नवंबर (आईएएनएस)। भाजपा झारखंड सरकार के सार्वजनिक जगहों पर छठ पूजा मनाने पर प्रतिबंध लगाने के फैसले से नाखुश है। राज्य सरकार ने कोरोनावायरस संक्रमण को फैलने के डर से यह निर्णय लिया है।

राज्य सरकार के फैसले के विरुद्ध जाते हुए, रांची नगर निगम श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए घाटों पर पर्याप्त व्यवस्था कर रहा है।


मंगलवार को, रांची की मेयर आशा लकरा और उप मेयर संजीव विजयवर्गीय ने अन्य अधिकारियों के साथ राजधानी के विभिन्न छठ घाटों का दौरा किया। मेयर ने कहा कि घाटों को साफ कर दिया गया है और अगले 24 घंटों में घाटों से जुड़ी सड़क को साफ कर दिया जाएगा, ताकि व्रतियों को कोई समस्या न हो।

मेयर और उप मेयर दोनों भाजपा से हैं।

इसबीच रांची से भाजपा के सांसद संजय सेठ और अन्य भाजपा विधायकों ने राज्य सरकार के निर्णय के खिलाफ प्रदर्शन के लिए जल सत्याग्रह किया।


प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने कहा, विधानसभा उपचुनाव के दौरान चुनाव की रैलियां हो सकती हैं। बसें पूरी क्षमता के साथ चल सकती हैं। लोग शॉपिंग मॉल जा सकते हैं। तो फिर क्यों सार्वजनिक जगहों पर छठ पूजा पर प्रतिबंध लगाया गया है।

–आईएएनएस

आरएचए/एएनएम

(इस खबर को न्यूज्ड टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)