भाजपा ने संविधान का मजाक बनाया : दिग्विजय

  • Follow Newsd Hindi On  

नई दिल्ली, 23 नवंबर (आईएएनएस)| कांग्रेस ने शनिवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर संविधान का मजाक बनाने का आरोप लगाते हुए कहा कि भगवा दल के साथ सिर्फ अजीत पवार गए हैं और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) का कोई विधायक उनका समर्थन नहीं करेगा। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेसी नेता दिग्विजय सिंह ने यहां कांग्रेस मुख्यालय में संवाददाताओं से कहा, “संविधान का मजाक बन रहा है। भाजपा ने यही गोवा, मेघालय और अन्य राज्यों में किया।”

सिंह ने भाजपा पर हमला करते हुए सवाल किया, “क्या सभी विधायकों ने भाजपा को समर्थन देने वाले पत्र पर हस्ताक्षर किए? और अजीत पवार के खिलाफ दर्ज मामलों का क्या होगा?”


कांग्रेस नेता ने कहा कि राकांपा का कोई विधायक अजीत पवार को समर्थन नहीं देगा। सिंह ने शिवसेना से भी अपनी शक्ति का प्रदर्शन करने के लिए सड़कों पर आने के लिए कहा।

शनिवार सुबह अजीत पवार के उपमुख्यमंत्री पद की शपथ लेने और भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद कांग्रेस, शिवसेना और राकांपा स्तब्ध रह गए। तीनों दल आज ही महाराष्ट्र में सरकार गठन पर अंतिम निर्णय लेने वाले थे।

 


(इस खबर को न्यूज्ड टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)