भाजपा ने तीन राज्यों में नियुक्त किए नए संगठन मंत्री

  • Follow Newsd Hindi On  

नई दिल्ली, 30 दिसंबर (आईएएनएस)| भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने सोमवार को तीन राज्यों में नए संगठन महामंत्रियों की नियुक्ति की। संगठन के कामों को गति देने के लिए इन पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई है।

राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक अनंत नारायण मिश्रा को अरुणाचल प्रदेश का राज्य संगठन महामंत्री और फनींद्रनाथ शर्मा को असम और त्रिपुरा के संगठन महामंत्री पद की कमान दी गई है। वहीं अमिताभ चक्रवर्ती को पश्चिम बंगाल में सह संगठन महामंत्री बनाया गया है। राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने कहा है कि ये नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू होंगी।


 

(इस खबर को न्यूज्ड टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)