भारत कोविड-19 संक्रमण से प्रभावित शीर्ष 10 देशों में शामिल

  • Follow Newsd Hindi On  

नई दिल्ली। भारत एक दिन में लगभग सात हजार से अधिक नए मामलों के साथ कोरोना वायरस संक्रमण से प्रभावित शीर्ष 10 देशों में शामिल हो गया है। ईरान को पीछे छोड़ते हुए सोमवार तक देश में महामारी से संक्रमित हुए कुल लोगों की संख्या एक लाख 38 हजार 845 दर्ज की गई।

अमेरिका, ब्राजील, रूस, स्पेन, ब्रिटेन, इटली, फ्रांस, जर्मनी और तुर्की कोविड-19 संक्रमण के मामलों को लेकर भारत से आगे के अन्य नौ देश हैं।


ईरान में अब तक कुल 1 लाख 35 हजार 701 मामले दर्ज हुए हैं, जबकि भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोनावायरस संक्रमण के 6 हजार 977 नए मामले सामने आए है। वहीं, इसी अवधि में अन्य 154 मौतें दर्ज होने के बाद महामारी से मरने वालों का कुल आंकड़ा 4 हजार के पार हो गया है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने इस बात की जानकारी देते हुए कहा कि सोमवार तक कुल संक्रमितों का आंकड़ा एक लाख 38 हजार 845 रहा।

मंत्रालय ने कहा कि वर्तमान में कुल 77 हजार 103 लोग कोरोना संक्रमण से ग्रस्त हैं, जबकि महामारी के चलते अब तक 4 हजार 21 लोगों की मौत हो गई है। वहीं, उपचार के बाद पूर्ण रूप से स्वस्थ्य हुए 57 हजार 721 मरीजों को अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई है।


देश में रविवार को 3 हजार 280 मरीज ठीक हुए, जिसके बाद से भारत में रिकवरी रेट 41.57 प्रतिशत है। 50 हजार से अधिक मामलों के साथ महाराष्ट्र सबसे अधिक प्रभावित राज्य बना हुआ है। यहां सर्वाधिक 50 हजार 231 मामले सामने आए हैं, जिनमें से 1 हजार 635 लोगों की मौत हुई है, जबकि उपचार के बाद 14 हजार 600 लोग स्वस्थ हुए हैं।

तमिलनाडु में 16 हजार 277, गुजरात में 14 हजार 56 और राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में अब तक कम से कम 13 हजार 418 संक्रमण के मामले सामने आए हैं।

मौत के सर्वाधिक मामले वाले राज्यों में गुजरात (858), मध्य प्रदेश (290), पश्चिम बंगाल (272) और दिल्ली (261) शामिल हैं।

कोरोनावायरस संक्रमण के छह हजार से अधिक मामलों वाले अन्य राज्यों में राजस्थान (7,028), उत्तर प्रदेश (6268), मध्य प्रदेश (6,665) शामिल हैं।

वहीं, आंध्र प्रदेश (2,823), बिहार (2,587), हरियाणा (1,184), जम्मू एवं कश्मीर (1,621), ओडिशा (1,336), पंजाब (2,606) और तेलंगाना (1,854) जैस राज्य व केंद शासित प्रदेशों में कोविड-19 के मामलों में बढ़ोत्तरी देखी जा रही है।


चीन ने अमेरिका पर कोविड-19 को लेकर षड्यंत्र फैलाने का आरोप लगाया

कोविड-19: वैश्विक आंकड़ा 54 लाख के पार, 3 लाख 45 हजार से अधिक मौतें

(इस खबर को न्यूज्ड टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)