भारत लौटे अकबर यौन उत्पीड़न के आरोपों पर बयान जारी करेंगे

  • Follow Newsd Hindi On  

नई दिल्ली, 14 अक्टूबर (आईएएनएस)| विदेश गृह राज्य मंत्री एम.जे. अकबर विदेशी दौरे से रविवार को भारत वापस लौटे और कहा कि वह खुद पर लगे यौन उत्पीड़न के आरोपों पर बयान जारी करेंगे। अकबर पर कई महिला पत्रकारों ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है।

हवाईअड्डे पर संवाददाताओं के सवालों की बौछार के जवाब में मंत्री ने कहा, “बाद में इस पर बयान जारी किया जाएगा।”


यौन उत्पीड़न के खिलाफ ‘मी टू’ अभियान के जोर पकडने के बाद कई महिला पत्रकारों ने अकबर पर उस समय यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया जिस दौरान वह कई समाचार पत्रों में संपादक रहे थे।

 


(इस खबर को न्यूज्ड टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)