भारत, पाकिस्तान के बीच परमाणु प्रतिष्ठानों की सूची का आदान-प्रदान

  • Follow Newsd Hindi On  

 नई दिल्ली, 1 जनवरी (आईएएनएस)| भारत व पाकिस्तान ने मंगलवार को परमाणु प्रतिष्ठानों की सूची का आदान-प्रदान किया। इस सूची का आदान-प्रदान 1988 में हस्ताक्षरित एक समझौते के आधार पर किया गया।

 विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा, “भारत और पाकिस्तान ने आज कूटनीतिक माध्यमों के जरिए एक साथ नई दिल्ली और इस्लामाबाद में परमाणु प्रतिष्ठानों व सुविधाओं की सूची का आदान-प्रदान किया। इस सूची का आदान-प्रदान भारत और पाकिस्तान के बीच परमाणु प्रतिष्ठानों के खिलाफ हमला रोकथाम समझौता के तहत किया गया है।”


बयान में कहा गया है, “इस समझौते पर 31 दिसंबर, 1988 को हस्ताक्षर किए गए और यह 27 जनवरी, 1991 को लागू हुआ। अन्य बातों के साथ इस समझौते के तहत हर साल की एक जनवरी को दोनों देश एक-दूसरे को परमाणु प्रतिष्ठानों व सुविधाओं के बारे में सूचित करते हैं।”

दोनों दक्षिण एशियाई परमाणु शक्तियों के बीच यह लगातार 28वां आदान-प्रदान है। इस तरह का पहला आदान-प्रदान एक जनवरी, 1952 को किया गया था।


(इस खबर को न्यूज्ड टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)