Bhabua Vidhan Sabha Seat: भभुआ में बीजेपी और आरजेडी में के बीच एक-दूसरे से आगे निकलने की होड़

  • Follow Newsd Hindi On  
Sikta Vidhan Sabha Seat result and history

Bhabua Vidhan Sabha Seat: भभुआ विधानसभा सीट कैमूर जिले में स्थित है। इस सीट पर 2015 में पहली बार बीजेपी को जीत हासिल हुई थी। भाजपा के प्रत्याशी आनंद भूषण पांडेय के निधन के बाद सीट खाली हुई तो 2018 के उपचुनाव में दिवंगत विधायक आनंद भूषण पांडेय की पत्नी रिंकी रानी पांडेय ने बीजेपी के टिकट से उपचुनाव लड़ा और जीत दर्ज की।

भभुआ विधानसभा सीट का इतिहास

इस सीट का गठन 1957 में हुआ था। अब तक यहां 16 बार चुनाव हुए हैं, जिसमें शुरुआती वर्षों में कांग्रेस का दबदबा रहा। भभुआ में 1967 तक लगातार चार बार कांग्रेस को जीत मिली। फिर दो बार सीपीआई, दो बार आरजेडी, एक बार बसपा को जीत मिली है।


इस सीट का चुनावी समीकरण

इस सीट पर रविदास, ब्राह्मण वोटर अच्छी-खासी तादाद में हैं। वहीं, पासवान, यादव भी यहां अहम भूमिका में हैं।

कुल वोटरः 2.64 लाख

पुरुष वोटरः 1.37 लाख (52.17%)


महिला वोटरः 1.25 लाख (47.54%)

ट्रांसजेंडर वोटरः 4 (0.001%)

भभुआ विधानसभा चुनाव 2015 के नतीजे

2015 के आम चुनाव में दूसरी बार निरंजन राम ने बीजेपीके टिकट पर विजयी हुए थे। निरंजन राम को 60,911 वोट मिले थे, वहीं कांग्रेस के संजय कुमार ने 53,330 वोट हासिल किए थे। जबकि तीसरे स्थान पर बहुजन समाज पार्टी के रामराज राम रहे थे।

Bhabua Vidhan Sabha: 2020 में इन दावेदारों के बीच होगी टक्कर

बीजेपी –रिंकी रानी पांडेय

राजद– भरत बिंद

रालोसपा – विरेंद्र कुशवाहा

निर्दलीय – डॉ. प्रमोद सिंह

Bhabua Vidhan Sabha winner : भभुआ के अब तक के विजेता और उपविजेताओं की सूची इस प्रकार है-

Year Winner Party Votes Runner Up Party Votes
2018 (By-Poll) Rinki Rani Pandey BJP 64413 Sambhu Singh Patel INC 49547
2015 Anand Bhushan Pandey BJP 50768 Doctor Pramod Kumar Singh JD(U) 43024
2010 Dr. Pramod Kumar Singh LJP 31246 Anand Bhushan Pandey BJP 30799
2005-10-01 Ram Chandra Singh Yadav BSP 37778 Anand Bhushan Pandey BJP 31950
2005-02-01 Dr. Pramod Kumar Singh RJD 28743 Anand Bhusan Pandey BSP 25554
2000 Pramod Singh RJD 33195 Brij Kishore Bind BSP 31862
1995 Ram Lal Singh CPI 51744 Vijay Shankar Pandey IND 17906
1990 Vijay Shankar Pandey INC 19734 Ram Lal Singh CPI 19367
1985 Ram Lal Singh CPI 30956 Shyam Narain Pandey INC 19924
1980 Shyam Narayan Pandey INC(I) 33536 Ram Lal Singh CPI 21202
1977 Shib Pariksha Singh JNP 22410 Shyam Narayan Pandey INC 12600
1969 Chandramauli Mishra BJS 11907 Shyamnarain Pandey INC 11580
1967 S. N. Pandey INC 24011 S. Singh SWA 12093
1962 Shyam Narain Pandey INC 19902 Deonath Tiwari SWA 15901
1957 Aliwaris Khan INC 23671 Sheo Pariksha Singh PSP 13745
1957 Dular Chand Ram INC 23769 Ramsaka Singh IND 14669

 

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)