Bhagalpur Vidhan Sabha Seat, Bihar Election 2020: सिल्क नगरी भागलपुर में कमल खिलेगा या फिर कांग्रेस लगाएगी जीत की हैट्रिक? जानें यहां

  • Follow Newsd Hindi On  
Will Kamal blossom in the silk city of Bhagalpur or will the Congress impose a hat-trick of victory know here

Bhagalpur Assembly Seat, Bihar Election 2020: बिहार विधानसभा चुनाव की तारीख नजदीक आते ही सभी की नज़रे इस बात पर लगी है कि आखिर कौन कहां लड़ेगा। भागलपुर जिला बिहार में दक्षिण पूर्व की तरफ का जिला है, भागलपुर पूर्वी और दक्षिण पूर्वी भाग झारखंड से जुड़ा हुआ है।

देशभर में सिल्क कारोबार के लिए मशहूर है भागलपुर

यह शहर सिल्क के कारोबार के लिए जाना जाता है। यहां के तसर सिल्क और लिनेन के कपड़े की विदेशों में काफी डिमांड हैं। यहां बड़ी संख्या में बुनकर आबादी बसती है। यहां रह रहे बड़ी संख्या में मारवाड़ी समाज के लोग भी इस कारोबार में जुड़े हैं। यह शहर मिनी राजस्थान भी कहलता है।


भागलपुर जिले में कितनी विधान सभा की सीटें

भागलपुर जिले में कुल 6 विधान सभा सीट है, इन सभी 6 विधान सभा क्षेत्रो के नाम इस प्रकार से है,1. गोपालपुर, 2. पीरपैंती (SC), 3. कहलगांव, 4. भागलपुर, 5. सुल्तानगंज. 6. नाथनगर, इन 6 विधान सभा सीटों में १ विधान सभा सीट अनुसूचित जाती के लिए आरक्षित है।

किस-किस के बीच होगा मुकाबला

इस बार यहां निर्णायक लड़ाई सत्ताधारी एनडीए और महागठबंधन के बीच तय मानी जा रही है। ऐसे में नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए सत्ता को बरकरार रखने की जद्दोजहद कर रहे हैं।  कांग्रेस ने इस सीट को लगातार तीसरी बार जीतने के लिए मजबूत रणनीति तैयार कर रखी है।


बीजेपी भी अपनी इस पुरानी सीट पर फूल खिलाने को कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती। इस सीट से पांच बार विधायक रहे अश्विनी चौबे के बक्सर से सांसद बनने के बाद 2014 के उपचुनाव और 2015 का चुनाव जीतने वाले कांग्रेस के अजीत शर्मा हैट्रिक बनाने के इरादे के साथ चुनावी रण में उतरेंगे।

जातीय और सामजिक समीरण साधने में लगी पार्टियां

चुनाव को लेकर भी जातीय समीकरण को साधने की कोशिश दोनों पक्षों ने शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार इस क्षेत्र में सबसे अधिक मुस्लिम करीब 25 फीसदी हैं। वहीं वैश्य 22 फीसदी, सवर्ण (ब्राह्मण-भूमिहार, कायस्थ, राजपूत) 20 फीसदी, अनुसूचित जाति 12 फीसदी, शेष पिछड़ी-अति पिछड़ी जातियां  हैं।

2015 में कांग्रेस के हाथ लगी थी ये सीट

वर्तमान में यहां से INC के अजित शर्मा राज्य विधान सभा में भागलपुर विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं। शर्मा ने 2014 में हुए उप-चुनावों में 63,753 वोट प्राप्त करने के लिए सीट पर कब्जा कर लिया। उन्होंने नाभय कुमार चौधरी को हराया, जो 46,524 वोट पाने में सफल रहे।

वोटर

कुल वोटर- 330540

पुरुष-  175626

महिला- 154896

नगर निगम क्षेत्र –51 वार्ड

Bhagalpur Vidhan Sabha Seat: अब तक कौन-कौन बना यहां से विधायक

1951-1967-तीन बार कांग्रेस के सत्येन्द्र नारायण अग्रवाल ने जीत दर्ज की।

1967-1980 -चार बार भारतीय जनसंघ के विजय कुमार मित्रा यहां से विजयी रहे।

1980-1990-दो बार कांग्रेस के शिवचंद्र झा इस सीट को जीतने में कामयाब रहे।

1990–1995-भाजपा के विजय कुमार मित्रा ने भी हासिल की जीत।

1995-2014-चार बार भाजपा के अश्विनी चौबे बने इस सीट से विधायक।

2014- 2020- दो बार कांग्रेस के अजीत शर्मा इस सीट पर जीतें।

भागलपुर विधानसभा क्षेत्र अब तक हुए विजेताओं और उपविजेताओं की सूची इस प्रकार है-

Year Winner Party Votes Runner Up Party Votes
2015 Ajeet Sharma INC 70514 Arjit Shashwat Choubey BJP 59856
2014 Ajeet Sharma INC 63753 Nabhay Kumar Choudhary BJP 46524
2010 Ashwini Kumar Choubey BJP 49164 Ajeet Sharma INC 38104
OCT 2005 Ashwini Kumar Choubey BJP 53698 Prawin Singh INC 31921
FEB 2005 Ashwani Kumar Choubey BJP 53765 Ajeet Sharma INC 33555
2000 Ashwini Kumar Choubey BJP 64364 Arun Kumar RJD 41487
1995 Ashwini Choubey BJP 44944 Kedar Nath Yadav JD 40018
1990 Bijay Kumar Mitra BJP 41000 Ishmail Khan INC 18863
1985 Sheo Chandra Jha INC 51755 Faiyaz Bhagalpuri JNP 12996
1980 Sheo Chandra Jha INC(I) 24347 Banarsi Prasad Gupta JNP(SC) 21034
1977 Bijoy Kumar Mitra JNP 30188 Talib Ansari INC 9941
1972 Vijoy Kumar Mitra BJS 27264 Harendra Prasad Jha INC 15089
1969 Vijoy Kumar Mitra BJS 25693 Rameshwar Narain Agrawal INC 12587
1967 B.K. Mitra BJS 16098 A. Hamid JKD 9787
1962 Satyendra Narayan Agarwal INC 17190 Sitaram Kishorepuria JS 8160
1957 Satyendra Narayan Agrawal INC 9815 Sita Ram Kishorepuria BJS 5733

 

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)