Bhai Dooj 2019: भैया दूज आज, जानिए भाई को टीका लगाने का शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

  • Follow Newsd Hindi On  
Bhai Dooj 2019: भैया दूज आज, जानिए भाई को टीका लगाने का शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

Bhai Dooj 2019: भाई दूज या भैया दूज (Bhaiya Dooj) का त्‍योहार भाई-बहन के अपार प्रेम और समर्पण का प्रतीक है। हिन्‍दू पंचांग के अनुसार कार्तिक शुक्‍ल पक्ष की द्वितीया को भैया दूज का त्‍योहार मनाया जाता है। दीपावली के दो दिन बाद भैया दूज आता है। इस बार भाई दूज या यम द्व‍ितीया यानि आज 29 अक्‍टूबर को है। इस दिन विवाहित महिलाएं अपने भाइयों को घर पर आमंत्रित कर उन्‍हें तिलक लगाकर भोजन कराती हैं। वहीं, एक ही घर में रहने वाले भाई-बहन इस दिन साथ बैठकर खाना खाते हैं। दीवाली के दो दिन बाद आने वाले इस त्‍योहार को यम द्वितीया भी कहा जाता है।

Bhai Dooj 2019: शुभ मुहूर्त

  • द्वितीया तिथि प्रारंभ: 29 अक्‍टूबर 2019 को सुबह 06 बजकर 13 मिनट से
  • द्व‍ितीया तिथि समाप्‍त: 30 अक्‍टूबर 2019 को सुबह 03 बजकर 48 मिनट तक
  • भाई दूज अपराह्न समय: दोपहर 01 बजकर 11 मिनट से दोपहर 03 बजकर 23 मिनट तक
  • कुल अवधि: 02 घंटे 12 मिनट

Bhai Dooj 2019: भैया दूज पर क्‍या करें?

  1. भैया दूज के दिन नहा-धोकर स्‍वच्‍छ वस्‍त्र धारण करें। इस दिन बहनें नए कपड़े पहनती हैं।
  2. इसके बाद अक्षत (ध्‍यान रहे कि चावल खंड‍ित न हों), कुमकुम और रोली से आठ दल वाला कमल का फूल बनाएं।
  3. अब भाई की लंबी उम्र और कल्‍याण की कामना के साथ व्रत का संल्‍प लें।
  4. अब विधि-विधान के साथ यम की पूजा करें।
  5. यम की पूजा के बाद यमुना, चित्रगुप्‍त और यमदूतों की पूजा करें।
  6. अब भाई को तिलक लगाकर उनकी आरती उतारें।
  7. इस मौके पर भाई को यथाशक्ति अपनी बहन को उपहारा या भेंट देनी चाहिए।
  8. पूजा होने तक भाई-बहन दोनों को ही व्रत करना होता है।
  9. पूजा संपन्‍न होने के बाद भाई-बहन साथ में मिलकर भोजन करें।

    Bhai Dooj 2019: जाने क्यों मनाया जाता है भैया दूज, पढ़ें पूरी कहानी


(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)