भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर तीस हजारी कोर्ट में पेश

  • Follow Newsd Hindi On  

 नई दिल्ली, 21 दिसंबर (आईएएनएस)| नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) के खिलाफ पुरानी दिल्ली के दरियागंज में हुई हिंसा के सिलसिले में भीम आर्मी के प्रमुख चंद्रशेखर आजाद को शनिवार को गुपचुप तरीके से तीस हजारी कोर्ट में पेश किया गया।

  शुक्रवार को जामा मस्जिद में हुए प्रदर्शन के बाद आगजनी और तोड़फोड़ के लिए पुलिस ने शनिवार को भीम आर्मी के प्रमुख चंद्रशेखर आजाद को गिरफ्तार किया था।


इसके अलावा शुक्रवार को विरोध प्रदर्शन के दौरान हिंसा में शामिल होने के लिए बीस अन्य उपद्रवियों को भी गिरफ्तार किया गया है।

एक वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी ने कहा, “हमने आगजनी, तोड़फोड़ और सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के लिए भीम आर्मी के प्रमुख चंद्रशेखर आजाद समेत 21 उपद्रवियों को गिरफ्तार किया है। आजाद भीड़ का नेतृत्व कर रहे थे।”


(इस खबर को न्यूज्ड टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)