Bhojpuri Chhath Geet: छठ गीत ‘रोवेले बंझिनियाँ’ वीडियो में रोती नजर आईं अक्षरा सिंह, मिल चुके हैं लाखों व्यूज

  • Follow Newsd Hindi On  
Bhojpuri Chhath Geet: छठ गीत 'रोवेले बंझिनियाँ' वीडियो में रोती नजर आईं अक्षरा सिंह, मिल चुके हैं लाखों व्यूज

Bhojpuri Chhath Geet: बिहार में लोक आस्था के महापर्व छठ की गहमागहमी शुरू हो चुकी है। ऐसे में बिना भोजपुरी लोकगीत के छठ पूजा अधूरा सा लगता है। तभी इस बार भी छठी मईया को समर्पित भोजपुरी सिनेमा इंडस्‍ट्री की खूबसूरत अभिनेत्री और सिंगर अक्षरा सिंह गाना ‘रोवेले बंझिनियाँ’ लेकर आयीं है, जिसमें वे खुद अभिनय करती भी नजर आयीं हैं।

दरअसल यह गाना एक निसंतान औरत के जीवन पर आधारित है, जिसे ससुराल में ताने सुनने पड़ते हैं। इससे दुखी महिला छठी मईया से संतान न होने के दुख और संतान की प्राप्ति के लिए गुहार लगाती हैं। इसमें अक्षरा सिंह रोती नजर आ रही हैं।


आम्रपाली दुबे का छठ गीत ‘घरे घरे होता माई के बरतिया’ छू लेगा आपका दिल, देखें VIDEO

अक्षरा सिंह का गाना ‘रोवेले बंझिनियाँ’ इस साल की एक्‍सक्‍लूसिव है, जिसे खुद अक्षरा सिंह ने ही गाया है। इस गाने को मनोज मतलबी ने लिखा है और म्‍यूजिक घुंघरू जी का है। वीडियो डायरेक्‍टर आशीष यादव हैं और कोरियोग्राफर राम देवन हैं। यह गाना 27 अक्टूबर को अक्षरा सिंह के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। गाने को अबतक 5 लाख व्यूज मिल चुके हैं। गाने की शुरूआत डायलॉग से होती है। लंबे वक्‍त बाद कोई इस तरह का गाना आया है, जिसमें डॉयलॉग भी साथ-साथ चलते हैं।



(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)