भोजपुरी फिल्म ‘शुभ घड़ी आयो’ में पहली बार कल्लू के साथ दिखेंगी अक्षरा सिंह

  • Follow Newsd Hindi On  
भोजपुरी फिल्म 'शुभ घड़ी आयो' में पहली बार कल्लू के साथ दिखेंगी अक्षरा

 पटना। भोजपुरी फिल्म जगत की सफल अभिनेत्रियों में से एक अक्षरा सिंह पहली बार बड़े पर्दे पर युवा स्टार अरविंद कुमार अकेला के साथ नजर आने वाली हैं। काफी समय से दर्शक इस जोड़ी को बड़े पर्दे पर एक साथ देखना चाहते थे। निर्देशक चंदन उपाध्याय की फिल्म ‘शुभ घड़ी आयो’ में यह जोड़ी दर्शकों के सामने आएगी। सिनेमा फिल्म्स के बैनर तले बन रही इस फिल्म के गाने की रिकॉर्डिंग के साथ फिल्म का मुहूर्त संपन्न हो चुका है।

संगीतकार ओम झा और गीतकार प्यारेलाल कवि राज, कुंदन प्रीत ने फिल्म के संगीत को सजाया है। फिल्म के लेखक और निर्माता आशुतोष सिंह हैं।


इसके अभिनेता कल्लू ने बताया, “यह फिल्म अन्य भोजुपरी फिल्मों से काफी अलग बनाई जा रही है फिल्म में अक्षरा मेरे अपोजिट हैं और काफी समय से दर्शक हमें एक साथ देखना चाहते थे और अब वह पूरा होने जा रहा है।”

अक्षरा सिंह ने फिल्म के बारे में बताया कि यह फिल्म काफी अच्छी और एक नए विषय को लेकर बनाई जा रही है। उन्होंने कहा, “निर्देशक चंदन उपाध्याय एक बहुत अच्छे निर्देशक हैं, जिनके साथ यह मेरी पहली फिल्म है। साथ ही कल्लू के साथ भी वह पहली बार स्क्रीन शेयर करने जा रही हैं, जिसके लिए सब काफी उत्साहित हैं।”


भोजपुरी फिल्म ‘संघर्ष’ ने रचा इतिहास, 3 दिन में सवा करोड़ लोगों ने देखा


(इस खबर को न्यूज्ड टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)