Bhojpuri Hit Song: अंतरा सिंह प्रियंका का वायरल हुआ नया रोमांटिक डांस, देखिये वीडियो

  • Follow Newsd Hindi On  

Bhojpuri Hit Song: अब होली (Holi 2021) नजदीक आ रही है, इसके साथ ही आये दिन भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री (Bhojpuri Cinema) से ताल्लुक रखने वाले स्टार्स त्योहारी गीत लेकर आ रहे हैं। मार्च के अंत में रंगों का त्योहार है लेकिन होली गाने फरवरी से ही लगातार आ रहे हैं।

खेसारी लाल यादव (Khesari lal yadav), पवन सिंह (Pawan Singh), शिल्पी राज (Shilpi raj) के गाने तो आए दिन ही रिलीज हो रहे हैं और फैंस के बीच काफी वायरल हो रहे हैं । इसी बीच भोजपुरी गायिका अंतरा सिंह प्रियंका (Antra Singh Priyanka) और समर सिंह (Samar Singh) का नया म्यूजिक अल्बम रिलीज हुआ है। अंतरा सिंह प्रियंका के नए होली गाने (Holi Song) के बोल ‘हमरा जस जवान’ (Hamra Jass Jawaan) हैं।


भोजपुरी होली गीत रंगी ‘हमरा जस जवान’ (Hamra Jass Jawaan) में अंतरा सिंह प्रियंका डेनिम के हॉट पेंट और शॉर्ट जैकेट में कमाल की बोल्ड अदाएं दर्शा रही हैं। भोजपुरी स्टार का यह रोमांटिक वीडियो 28 फरवरी 2021 को Worldwide Records Bhojpuri ने अपने यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया था। एक हफ्ते में इस वीडियो को लाखों व्यूज मिल चुके हैं।


गाना को अंतरा सिंह प्रियंका और समर सिंह ने गाया है और अभिनय भी इस जोड़ी ने ही किया है। गाने के बोल कुंदन प्रीत ने लिखे हैं और म्यूजिक रौशन सिंह ने दिया है। अंतरा और समर के जबरदस्त ठुमकों वाले डांस का क्रेडिट भोजपुरी कोरियोग्राफर संदीप राज को जाता है जबकि संतोष यादव और नवीन वर्मा ने इसे निर्देशित किया है।

बता दें अंतरा का ‘पटना के घाघरा 52 गज के’ (Patna ke Ghaghara 52 ghaj ke) गाने को भी फैंस ने काफी पसंद किया था। इस गाने को यूट्यूब पर अब तक 38 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं। इसके अलावा उनका खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) संग ‘भतिजवा के मौसी कहां बिया’ भी काफी वायरल हो रहा है। अब तक इस गाने को 1 करोड़ से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। अंतरा अभिनय के अलावा म्यूजिक अल्बम्स में अपनी आवाज देकर भी खूब लाइमलाइट लूटती हैं।


(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)