Bhojpuri Holi Song 2021: रितेश पांडे का एक और सुपरहिट भोजपुरी होली गाना इंटरनेट पर हुआ वायरल, देखिये वीडियो

  • Follow Newsd Hindi On  

Bhojpuri Holi Song 2021: होली का ( Holi Song ) त्योहार जैसे-जैसे नजदीक आ रहा है, वैसे-वैसे भोजपुरी में होली गाने (Bhojpuri Holi Song) भी खूब रिलीज हो रहे हैं। पावर स्टार पवन सिंह (Pawan Singh), सुपरस्टार खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav), राकेश मिश्रा (Rakesh Mishra) की तरह रितेश पांडे (Ritesh Pandey) के भी कई होली सॉन्ग (Holi Song) रिलीज हो चुके हैं। लोग इन्हें काफी पसंद भी कर रहे हैं।

हाल ही में उनका एक नया गाना ‘खेलब आज होली केहू नाही बोली’ (Khelab Aaj Holi Kehu Nahi Boli) रिलीज हुआ, जिसे 24 घंटे के अंदर 10 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं।


बता दें कि हाल ही में रितेश पांडे ने कई गीत रिलीज किए हैं। उन सभी गानों को अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। इसमें ‘घंटी (Ghanti)’ से लेकर ‘जादो जी के होली’ (Jado Ji Ke Holi) जैसे सॉन्ग्स शामिल हैं। अब उनके इस नए गाने को भी लोगों का भरपूर प्यार मिल रहा है। सारेगामा हम भोजपुरी (Saregama Hum Bhojpuri) के यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है।

गाने में रितेश पांडे, आयशा कश्यप ‘अप्सरा’ (Ayasha kashyap “Apsara”) के साथ रोमांस करते दिख रहे हैं। रितेश की भोजपुरी ऑडियंस में पॉपुलेरिटी के चलते ये गाना यूट्यूब पर वायरल हो चुका है। इस गाने को 5 घंटे के अंदर ही 5 लाख व्यूज मिल गए थे। रितेश के गाने ‘खेलब आज होली’ का म्यूजिक जयदीप वर्मा और पीयूष आर्य ने दिया है जबकि लिरिक्स विकास चंद्रवंशी के हैं। इस गाने को यूट्यूब (Youtube) पर 16 हजार से ज्यादा लोगों ने लाइक किया है, वहीं लगभग 5 हजार लोगों ने कमेंट किया है।


(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)