भोजपुरी (Bhojpuri) सुपरस्टार खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) के पुराने भोजपुरी गाने आए दिन ट्रेंड करते हुए नजर आते हैं। आम तौर पर खेसारी की जोड़ी सबसे ज्यादा एक्ट्रेस काजल राघवानी (Kajal Raghwani) के साथ जमती है, लेकिन हाल ही में वायरल हो रहे एक भोजपुरी गाने में वो किसी और के साथ डांस और रोमांस करते दिखाई दे रहे हैं। ये एक्ट्रेस और कोई नहीं बल्कि चांदनी सिंह (Chandani Singh) हैं।
भोजपुरी स्टार खेसारी लाल का नया गाना ‘ललकी ओढ़निया’ यूट्यूब पर टॉप ट्रेंडिंग में शामिल है। दर्शकों को खेसारी का ये गाना बहुत पसंद आ रहा है, जिसके चलते यूट्यूब पर ताबड़तोड़ व्यूज बटोर रहा है। इस गाने को अब तक 1 करोड़ से भी ज्यादा लोग देख चुके हैं। इस वीडियो में खेसारी के साथ भोजपुरी अभिनेत्री चांदनी सिंह नजर आ रही हैं। लाल सूट और लाल ओढ़नी में चांदनी सिंह बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। इस वीडियो में खेसारी गाते-गाते बता रहे हैं कि चांदनी इतनी खूबसूरत लग रही हैं कि उन्होंने काजल राघवानी और आम्रपाली को भी पछाड़ दिया है।
खेसारी के इस गाने की बढ़ती लोकप्रियता को देखते हुए निर्माताओं मे पहले ही अनुमान लगा लिया था कि ये गाना जबरदस्त हिट साबित होगा और हुआ भी कुछ ऐसा ही। खेसारी की आवाज में ये गाना पिछले साल मार्च महीने में रिलीज हुआ था। मजेदार बात ये भी है कि इस बार खेसारी बिना काजल राघवानी और अम्रपाली दुबे के ही गाना बनाने निकल पड़े और सुपरहिट साबित हुए। यूं तो खेसारी को काजल राघवानी के साथ सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है लेकिन चांदनी सिंह के साथ हिट गाना बनाकर उन्होंने साबित कर दिया है कि वो भोजपुरी में रोमांस के किंग हैं।