लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को टक्कर देने वाले भोजपुरी के सुपर स्टार दिनेशलाल यादव निरहुआ अपने काम पर वापस आ गए हैं। बेशक निरहुआ अखिलेश यादव से चुनाव हार गए हों लेकिन इसका प्रभाव उनकी फिल्मों या फैन फॉलोइंग पर ज्यादा नहीं पड़ा है। निरहुआ चुनाव के बाद अपनी कोस्टार आम्रपाली दुबे के पास वापस लौट आए हैं और एक तस्वीर उन्होंने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है।
लखनऊ में भोजपुरी फिल्म ‘मुकद्दर का सिकंदर’ की शूटिंग करने पहुंचे निरहुआ ने कहा कि चुनाव में जीत-हार का असर मेरे काम पर नहीं पड़ा है। उन्होंने कहा कि मैं पहले अपने दर्शकों का निरहुआ हूं और उन्हीं लोगों के लिए काम करता रहूंगा।
लखनऊ में मौजूद निरहुआ जब फिल्म की शूटिंग कर रहे थे तो फैन्स की भीड़ ने उन्हें घेर लिया। फैन्स की बढ़ती भीड़ के कारण निरहुआ शूटिंग छोड़कर फैन्स को संबोधित करने लगे। निरहुआ की यही बात उन्हें सबसे खास बनाती है कि जब वो अपने फैन्स के बीच होते हैं सब भूल जाते हैं। बता दें इस फिल्म में निरहुआ के साथ आम्रपाली दुबे का रोमांस दिखने वाला है। वैसे भी दोनों की जोड़ी दर्शकों को खूब पसंद आती है।
इसके साथ ही निरहुआ ने इंस्टाग्राम पर आम्रपाली दुबे के साथ अपनी फोटो शेयर की थी। जिसे फैंस ने काफी पसंद भी किया था। निरहुआ उन एक्टर्स में से हैं जो सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वह आए दिन कुछ न कुछ पोस्ट कर अपने फैंस का दिल जीतने में लगे रहते हैं। निरहुआ का एक गाना, एक एक्शन सीन ही फैंस को रिझाने के लिए काफी होता है।
भोजपुरी स्टार निरहुआ एक फिल्म के लिए लेते हैं इतनी फीस, अब तक कर चुके हैं 45 फिल्में