भोपाल के वन विहार में प्लास्टिक का उपयोग घटाने की शपथ

  • Follow Newsd Hindi On  

भोपाल, 6 जनवरी (आईएएनएस)| मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में स्थित राष्ट्रीय उद्यान में आने वाले पर्यटकों को प्लास्टिक का उपयोग घटाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है, और इसके लिए उद्यान प्रबंधन ने शपथ बोर्ड भी लगाया है। वन विहार में प्लास्टिक के उपयोग से पर्यावरण पर होने वाले दुष्प्रभावों से लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से एक शपथ बोर्ड लगाया गया है। इसमें पर्यटकों को वन, वन्य प्राणी और पर्यावरण के संकल्प का संदेश दिया गया है। इसमें प्रबंधन द्वारा पर्यटकों को प्लास्टिक का सीमित उपयोग करने के साथ प्राकृतिक संसाधनों का उपयोग कम करने, दोबारा उपयोग और पुन: रिसाइकिल के लिए प्रेरित किया गया है। शपथ बोर्ड वन विहार के दोनों गेट पर लगाया गया है।

उद्यान संचालक कमलिका मोहंता ने बताया, “पॉलिथिन और प्लास्टिक का बढ़ता उपयोग पर्यावरण के साथ मनुष्य की सेहत के लिए हानिकारक है। पशुओं को अक्सर पन्नी खाने के बाद घातक रूप से बीमार होते देखा गया है। प्लास्टिक शहरों में ड्रेनेज सिस्टम बिगाड़ने के साथ भू-जल स्तर को भी गिराता है।”


मोहंता ने पर्यटकों से अपील की है कि वे शपथ का अपने जीवन में भी पालन कर पर्यावरण संतुलन स्थापित करने में सहयोग दें।

 


(इस खबर को न्यूज्ड टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)