कपल के प्राइवेट मोमेंट्स का वीडियो बनाकर ब्लैकमेल कर रहा था OYO होटल का स्टाफ, दो गिरफ्तार

  • Follow Newsd Hindi On  
कपल के प्राइवेट मोमेंट्स का वीडियो बनाकर ब्लैकमेल कर रहा था OYO होटल का स्टाफ, दो गिरफ्तार

ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर के पास नयापल्ली इलाके से कमिश्नरेट पुलिस ने शुक्रवार को एक OYO होटल के दो स्टाफ को गिरफ्तार कर लिया। होटल के कर्मचारियों को एक युवा जोड़े के अंतरंग पलों का वीडियो बनाने और फिरौती के लिए महिला को ब्लैकमेल करने के आरोप में हिरासत में लिया गया है।

महिला द्वारा इस संबंध में नयापल्ली पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराने के बाद यह मामला सामने आया। शिकायत के अनुसार, महिला कुछ दिनों से साईं आर्य रेजीडेंसी नामक होटल में रह रही थी। होटल से अपने घर लौटने के बाद उसे विभिन्न नंबरों से एक व्यक्ति ने फोन करना शुरू कर दिया। उस व्यक्ति ने लड़की को फोन पर धमकी दी कि उसने होटल में उसके अंतरंग पलों की तस्वीरें खींच ली हैं और अगर वह 50,000 रुपये नकद नहीं देती है तो वह उसे वायरल कर देगा।


बाद में, लड़की व्यक्ति को 20,000 रुपये देने को तैयार हो गई और उसने इस बारे में अपने दोस्तों को बता दिया। जब होटल का एक स्टाफ पैसे वसूलने आया, तो महिला और उसके दोस्तों ने मिलकर उसे पकड़ लिया और नयापल्ली पुलिस को सौंप दिया। लड़की ने इस संबंध में एक लिखित शिकायत भी दर्ज कराई है। पूछताछ के बाद, पुलिस ने होटल के एक अन्य कर्मचारी को हिरासत में ले लिया और मामले की जांच शुरू कर दी है।


प्रियंका रेड्डी मर्डर: पुलिस ने सुलझाई महिला डॉक्टर की हत्या की गुत्थी, लॉरी ड्राइवर समेत चार गिरफ्तार


(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)