बिदिता बाग महिलाओं पर हिंसा रोकने को चला रहीं अभियान

  • Follow Newsd Hindi On  

मुंबई, 4 जनवरी (आईएएनएस)| बिदिता बाग एक ऐसे अभियान से जुड़ गई हैं, जो महिलाओं की सहमति के मायने को उजागर करता है और दुष्कर्म के खिलाफ जागरूकता फैलाता है। ‘बाबूमोशाय बंदूकबाज’ की अभिनेत्री ने शुक्रवार को इंस्टाग्राम पर कई पोस्ट डाले, जिसमें उन्होंने बताया है कि क्रूरतापूर्ण दुष्कर्म किस तरह महिलाओं को शारीरिक और मानसिक तौर पर प्रभावित करता है।

दुष्कर्म पीड़िता की तरह पोज देती हुई अपनी एक तस्वीर साझा करते हुए अभिनेत्री ने लिखा, “सहमति? उसने कहा, सहमति क्या होती है.. मेरी मर्जी मेरा अधिकार। पसंद? तुम्हारी पसंद..सच में? वह मजाक उड़ाते हुए हंस पड़ा! मैं गिड़गिड़ाई, मैंने भीख मांगी, मैं रोई। दुष्कर्म? जब दुष्कर्म एक झूठ है तो इसका आनंद लो। यही बातें उसने कही। पूरी तरह से बिखरी, मैंने अपने आप को उठाया। शारीरिक, भावनाएं शून्य थे, कुछ महसूस नहीं हो रहा था, एक शरीर था, बिना आत्मा के। मैं एक औरत हूं। फैशन फोटोग्राफर सोम सरकार द्वारा कल्पित और शूट की हुई।”


बिदिता ने यह कदम देश में दुष्कर्म से संबंधित कई रिपोर्टो के सामने आने के बाद उठाया है।

 


(इस खबर को न्यूज्ड टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)