बिग बॉस फेम शहनाज गिल के पिता संतोख सिंह पर केस दर्ज, बंदूक की नोंक पर कार में रेप करने का आरोप

  • Follow Newsd Hindi On  
बिग बॉस फेम शहनाज गिल के पिता संतोख सिंह पर केस दर्ज, बंदूक की नोंक पर कार में रेप करने का आरोप

बिग बॉस 13 की पॉपुलर कंटेस्टेंट शहनाज गिल के फैन्स के लिए एक चौंकाने वाली खबर आई है। शहनाज के पिता संतोख सिंह सुख पर गंभीर आरोप लगे हैं। शहनाज के पिता के खिलाफ जालंधर में एक महिला ने पिस्तौल की नोंक पर रेप करने का केस दर्ज कराया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दिया है।

शहनाज के पिता पर लगा रेप का आरोप

बता दें, शहनाज का परिवार पंजाब में रहता है। अब शहनाज गिल के पिता पर लगा रेप का आरोप कितना सच है, इसका खुलासा पुलिस की तहकीकात में हो जाएगा। हालांकि अभी इस मामले पर शहनाज गिल या उनके पिता की तरफ से कोई बयान नहीं आया है। रेप का आरोप कितना सच है और कितना झूठ, यह भी पुलिस की जांच-पड़ताल में ही पता चल पाएगा।


रिपोर्ट्स के मुताबिक, घटना 14 मई की है। लेकिन मंगलवार यानी 19 मई को पीड़िता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई और उसके बाद संतोख सिंह पर केस दर्ज किया गया। पीड़िता बॉयफ्रेंड से मिलने संतोख सिंह के घर पर गई थी। उसे पता चला था कि उसका बॉयफ्रेंड संतोख के घर पर ही रहता है। पीड़िता सहेली के साथ संतोख सिंह के घर पहुंची तो वह वहीं बाहर इंतजार कर रहे थे और उन्होंने बॉयफ्रेंड से मिलवाने की बात कहकर अपनी गाड़ी में बिठा लिया। महिला का आरोप है कि संतोख सिंह ने रोही पुल ब्यास के पास बंदूक के नोंक पर उससे बलात्कार किया। फिलहाल संतोख सिंह को फरार बताया जा रहा है।

वहीं शहनाज और उनके भाई शहबाज लॉकडाउन की वजह से मुंबई में फंसे हैं। कुछ दिनों पहले शहनाज गिल की दादी अस्पताल में भर्ती हुई थीं। शहनाज के पिता ने ही इसकी जानकारी सोशल मीडिया पर दी थी। दादी के बीमार होने पर भी शहनाज उनके पास नहीं जा पाई थीं। शहनाज के पिता ने तब मां की फोटो शेयर कर लिखा था- मेरी मां, अस्पताल में हैं, लिवर में दिक्कत हो गई है। भगवान जल्दी से ठीक कर दो।

बिग बॉस फेम शहनाज गिल के पिता संतोख सिंह पर केस दर्ज, बंदूक की नोंक पर कार में रेप करने का आरोप


बता दें, बिग बॉस 13 ने पंजाब की कटरीना कैफ शहनाज गिल को पूरे देश में पॉपुलर कर दिया। जब शहनाज बिग बॉस हाउस में थीं तब फैमिली वीक में उनके पिता ही उनसे मिलने आए थे। शहनाज ने शो में कई बार अपने पिता का मजाक भी उड़ाया था, जिसे लेकर एक बार सिद्धार्थ शुक्ला भी उनपर नाराज हुए थे। शहनाज बिग बॉस तो नहीं जीत पाईं लेकिन वे लोगों का दिल जरूर जीतीं। उनकी सिद्धार्थ संग दोस्ती ने सभी को एंटरटेन किया।

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)