Bigg Boss 14 Contestant List: ये हैं वो 14 नाम जो होंगे बिग बॉस 14 के घर के सदस्य

  • Follow Newsd Hindi On  
Bigg Boss 14: इस दिन होने जा रहा है शो का फिनाले, जानें क्या है मेकर्स की तैयारी

Bigg Boss 14 Contestant List: टीवी जगत के सबसे चर्चित रिएलिटी शो बिग बॉस 14 का आगाज होने वाला है। सलमान भी इसके लिए बिल्कुल तैयार हैं। सिद्धार्थ शुक्ला, शहनाज गिल, हिना खान और गौहर खान के कुछ दिनों तक घर में रहने की खबरों ने फैंस को और उत्साहित कर दिया है। इस शो का प्रीमियर 3 अक्टूबर को होना है।

ऐसे में कई दिनों से कयास लगाए जा रहे थे कि इस बार कौन कौन इस घर का हिस्सा बनेगा। कुछ नामों ने पहले से कंफर्म कर दिया था। लेकिन कुछ नामों पर अटकलें लगाईं जा रही थीं। लेकिन अब इस खबर पर मुहर लग गई है। ये रही उन 14 लोगों की लिस्ट जो बिग बॉस में एंट्री करेंगे


एजाज खान (Eijaz Khan)

काफी समय से ऐसे कयास लगाए जा रहे थे कि एजाज खान शो का हिस्सा बन सकते हैं। अब नए प्रोमो वीडियो में ये कंफर्म हो गया है। वीडियो में एजाज ब्लैक एंड व्हाइट आउटफिट में नजर आ रहे हैं। उन्होंने अपना चेहरा मास्क से ढक हुआ है।


 

जैस्मिन भसीन (Jasmin Bhasin)

जैस्मिन बिग बॉस 13 के विनर सिद्धार्थ शुक्ला के साथ दिल से दिल तक में नजर आईं थी। इसके अलावा वो खतरों के खिलाड़ी में भी नजर आ चुकी हैं। अब वो बिग बॉस के इस सीजन में एंट्री करने जा रही हैं।

 

नैना सिंह (Naina Singh)

नैना स्पिट्सविला शो की विनर रह चुकी हैं। इसके अलावा वो कुम कुम भाग्य में भी नजर आ चुकी हैं। अब बिग बॉक से नए सीजन में नजर आएंगी।

 

निशांत सिंह मलकानी (Nishant Singh Malkhani)

ऐसी खबरें थीं कि निशांत बिग बॉस के घर का हिस्सा बन सकते हैं। अब यह खब पक्की हो गई है।

 

पवित्रा पुनिया (Pavitra Punia)

पवित्रा पुनिया कई सालों से टीवी जगत में काम कर रही हैं। अब वो बिग बॉस में एंट्री करने जा रही हैं।

 

राहुल वैद्य (Rahul Vaidya)

इंडियन आइडल 1 में हिस्सा लेने वाले सिंगर राहुल वैद्य अब बिग बॉस में नजर आने वाले हैं।

 

जान कुमार सानू (Jaan Kumar Sanu)

जान कुमार सानु जाने माने सिंगर हैं। लो लीजेंड सिंगर कुमार सानु के बेटे हैं। अब वो बिग बॉस के घर में नजर आने वाले हैं। कुछ दिन पहले कुमार सानु ने वीडियो जारी कर के फैंस से उन्हें सपोर्ट करने को कहा था।

 

निक्की तंबोली (Nikki Tamboli)

दक्षिण भारतीय फिल्मों की जानी मानी एक्ट्रेस निक्की तंबोली अब बिग बॉस 14 में नजर आने वाली हैं।

 

सारा गुरपाल (Sara Gurpal)

शहनाज गिल और हिमांशी खुराना के बाद एक और पंजाबी सिंगर सारा गुरपाल बिग बॉस के घर में इस बार एंट्री मारने वाली हैं।

 

रुबीना दिलैक (Rubina Dilaik) और अभिनव शुक्ला (Abhinav Shukla)

रुबीना टीवी जगत की एक चर्चित नाम हैं। वो अपने पति और एक्टर अभिनव शुक्ला के साथ बिग बॉस के घर का हिस्सा बनने वाली हैं।

शहजाद देओल (Shehzad Deol)

पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री के एक्टर शहजाद अब बिग बॉस 14 में नजर आने वाले हैं।

शार्दुल पंडित (Shardul Pandit)

शार्दुल बिग बॉस के घर का हिस्सा बनने वाले हैं।

राधे मां (Radhe Maa)

स्वामी ओम के बाद अब राधे में शो में नजर आने वाली हैं।

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)