बिहार : बैंककर्मी की चाकू गोदकर हत्या

  • Follow Newsd Hindi On  

 बांका, 26 नवंबर (आईएएनएस)| बिहार के बांका के समुखिया मोड़ के पास सोमवार को अपराधियों ने एक बैंककर्मी की बैंक जाने के क्रम में चाकू गोदकर हत्या कर दी और फरार हो गए।

  इस घटना में मृतक बैंककर्मी का बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया।


पुलिस के अनुसार, बांका के रहने वाले बैंककर्मी अरूण मंडल सुबह अपने बेटे आशीष मंडल के साथ बाइक पर सवार होकर बस पकड़ने समुखिया मोड़ जा रहे थे। इसी दौरान पहले से घात लगाए अपराधियों ने समुखिया मोड के समीप उन पर हमला कर दिया। इसके बाद अपराधियों ने बैंककर्मी अरूण की चाकू गोदकर हत्या कर दी।

बांका के पुलिस उपाधीक्षक एस़ एऩ दास ने बताया कि मृतक बैंककर्मी सजौर के यूको बैंक में लिपिक के पद पर कार्यरत थे। हमले में घायल उनके बेटे को इलाज के लिए बांका सदर अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।

दास ने बताया कि प्रथम दृष्टया हत्या के इस मामले में पारिवारिक विवाद की आंशका व्यक्त की जा रही है। पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।


(इस खबर को न्यूज्ड टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)