बिहार चुनाव : रूझानों में बढ़त के बाद भाजपा कार्यालय पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष

  • Follow Newsd Hindi On  

पटना, 10 नवंबर (आईएएनएस)। बिहार विधानसभा चुनाव में मतगणना का दौर जारी है। इस बीच, शुरूआती रूझानों में दोनों गठबंधनों में जबरदस्त मुकाबला दिख रहा है। इधर, शुरूआती रूझानों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के मामूली बढ़त मिलने के बाद भाजपा प्रदेश कार्यालय की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

इधर, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल भी कार्यालय पहुंच गए हैं तथा कार्यकतार्ओं के भी पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया है।


शुरूआती रूझानों के विषय में पूछे जाने पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष जायसवाल ने कहा कि अभी इंतजार करना चाहिए। उन्होंने कहा कि अभी कुछ भी कहना जल्दबाजी है। उन्होंने हालांकि यह भी कहा कि राजग सरकार बनाएगी।

इधर, भाजपा कार्यालय में अब कार्यकतार्ओं की भीड भी बढ़ने लगी है।

–आईएएनएस


एमएनपी-एसकेपी

(इस खबर को न्यूज्ड टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)