बिहार पुलिस की नई कवायद, दंगों से निपटने को अब अलग होगा ‘दंगा रोधी बल’

  • Follow Newsd Hindi On  
बिहार पुलिस की नई कवायद, दंगों से निपटने को अब अलग होगा 'दंगा रोधी बल'

पटना | बिहार में अब सांप्रदायिक दंगों से निपटने के लिए अपना दंगा रोधी बल होगा। इसके लिए पुलिस मुख्यालय ने तैयारी प्रारंभ कर दी है। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि पुलिस मुख्यालय की निगरानी में दंगा रोधी बल की कुल 55 कंपनियां तैयार हो रही हैं। उन्होंने कहा कि इसके लिए अलग से बहाली नहीं होगी, बल्कि जिला पुलिस बल और बिहार सैन्य पुलिस बल (बीएमपी) में ही इसका गठन होगा। सूत्रों का कहना है कि अगले साल से दंगा रोधी बल तैयार हो जाएगा। सूत्रों का कहना है कि इसके लिए प्रशिक्षण का कार्य प्रारंभ कर दिया गया है।

सूत्रों के अनुसार, दंगा रोधी कंपनी को त्वरित कार्य बल (रैपिड एक्शन फोर्स) (रैफ) की तर्ज पर तैयार किया जा रहा है। विशेष प्रशिक्षकों की देखरेख में प्रशिक्षण दिया जा रहा है।


पुलिस अधिकारियों का कहना है कि विशेष प्रशिक्षण का मकसद भीड़ को नियंत्रित करने के दौरान जानमाल का कम से कम नुकासन होने पर है। इसमें हथियारबंद जवानों की संख्या कुल जवानों की एक-तिहाई ही होगी।

उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण के दौरान पुलिस बलों को कम से कम बल का प्रयोग कर भीड़ को नियंत्रित करने के गुर सिखाए जा रहे हैं। इस बल की पहचान भी अलग होगी।


बिहार : केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने खोया आपा, प्रदर्शनकारियों पर भड़के


(इस खबर को न्यूज्ड टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)