बिहार: गाय ने एक साथ दिया 2 बछिया को जन्म, गिरिराज सिंह ने ट्वीट कर शेयर की जानकारी

  • Follow Newsd Hindi On  

बेगूसराय, 22 फरवरी (आईएएनएस)। कभी-कभी कुदरत ऐसा करिश्मा कर देती है, जिससे विज्ञान और आम लोग भी हैरान हो जाते हैं। ऐसा ही एक मामला बिहार के बेगूसराय के मटिहानी में देखने को मिला, जहां एक गाय ने दो बछिया (बच्चे) को जन्म दिया। इसके बाद क्षेत्र में इस बात की चर्चा जोरों पर है।

इसकी जानकारी बेगूसराय के सांसद गिरिराज सिंह ने अपने अधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर दी है।


केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने ट्वीट कर लिखा है कि गाय और दोनों बछिया अभी भी स्वस्थ हैं। मंत्री ने गाय और बछिया की तस्वीर भी ट्विटर पर शेयर की है।

भाजपा के नेता ने अपने अधिकारिक ट्विटर हैंडल पर ट्वीट कर लिखा, बेगूसराय के मटिहानी विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत मटिहानी पंचायत 1, वार्ड नंबर 15 में, सुशील महतो की गाय ने दो बछिया को जन्म दिया है। दोनों स्वस्थ हैं।

इस सूचना के बाद लोग गाय और बछड़े को देखने भी पहुंच रहे हैं।


–आईएएनएस

एमएनपी/एएनएम

(इस खबर को न्यूज्ड टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)