बिहार : केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे पर चुनाव आचार संहिता उल्लंघन का मामला दर्ज

  • Follow Newsd Hindi On  

बक्सर, 1 अप्रैल (आईएएनएस)| केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार चौबे के खिलाफ बिहार के बक्सर के नगर थाना में आदर्श चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन के आरोप में एक प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।
 

पुलिस के एक अधिकारी ने सोमवार को बताया कि बक्सर के किला मैदान में शनिवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान आचार संहिता उल्लंघन करने को लेकर स्थानीय सांसद अश्विनी कुमार चौबे और भाजपा जिलाध्यक्ष राणा प्रताप सिंह समेत करीब 150 अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।


बक्सर नगर थाना के प्रभारी अविनाश कुमार ने बताया कि आरोप है कि किला मैदान में विजय संकल्प रैली का आयोजन किया गया था, जिसके लिए वाहन और समय निर्धारित किया गया था, परंतु मंत्री अधिक वाहनों के काफिले के साथ यहां पहुंचे थे।

इस दौरान बक्सर अनुमंडल पदाधिकारी भी पहुंच गए।

बताया गया है कि अधिकारियों ने सांसद के काफिले को रुकवाया। इसके बाद सांसद चौबे अधिकारियों के साथ बहस करने लगे और फिर वाहन पर सवार होकर आगे निकल गए।
 


(इस खबर को न्यूज्ड टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)