बिहार में आंशिक रूप से बादल छाए

  • Follow Newsd Hindi On  

पटना, 1 नवंबर (आईएएनएस)| पटना सहित बिहार राज्य के अधिकांश हिस्सों में शुक्रवार को आसमान पर आंशिक रूप से बादल छाए हुए हैं। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के दौरान मौसम में किसी खास परिवर्तन होने से इनकार किया है। शुक्रवार को पटना का न्यूनतम तापमान 21़.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पटना मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, भागलपुर का शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 21़ 2 डिग्री, गया का 17़.8 डिग्री तथा पूर्णिया का 19़ 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

मौसम विभाग के मुताबिक, आने वाले एक-दो दिनों में राज्य के अधिकतर क्षेत्रों में बादल छाए रहेंगे तथा तापमान में उतार-चढ़ाव जारी रहेगा। हालांकि बारिश की उम्मीद नहीं के बराबर है।


पटना का शुक्रवार को अधिकतम पारा 29़ 0 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने के आसार है। वहीं, पटना का गुरुवार को न्यूनतम तापमान 21.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

 


(इस खबर को न्यूज्ड टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)