बिहार में अभी झमाझम बारिश की उम्मीद नहीं

  • Follow Newsd Hindi On  

पटना, 2 अगस्त (आईएएनएस)| राजधानी पटना सहित बिहार राज्य के अधिकांश हिस्सों में शुक्रवार को भले ही आंशिक रूप से बादल छाए हुए हैं, लेकिन मौसम विभाग ने अगले एक-दो दिन में झमाझम बारिश होने की संभावना से इनकार किया है। शुक्रवार को पटना का न्यूनतम तापमान 26.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पटना मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, भागलपुर का शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 27.5 डिग्री, गया का 26.1 डिग्री और पूर्णिया का 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले एक-दो दिनों में राज्य के अधिकांश क्षेत्रों में बादल छाए रहेंगे और कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश हो सकती है। इस दौरान भारी बारिश की उम्मीद नहीं है। इस क्रम में तापमान में भी मामूली वृद्घि दर्ज हो सकती है।


पटना का शुक्रवार को अधिकतम पारा 34 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने के आसार हैं। गुरुवार को पटना का अधिकतम तापमान 34.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

 


(इस खबर को न्यूज्ड टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)