बिहार में धूपभरी सुबह

  • Follow Newsd Hindi On  

पटना, 16 अक्टूबर (आईएएनएस)| बिहार की राजधानी पटना और इसके आसपास के क्षेत्रों में मंगलवार सुबह साफ मौसम रहने के साथ धूप निकली हुई है। हालांकि, इस बीच तापमान में मामूली गिरावट दर्ज की गई है। पटना का मंगलवार को न्यूनतम तापमान 18.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के अधिकारियों का कहना है कि अगले 24 घंटे के दौरान राज्य में मौसम साफ र हने के आसार हैं। इस दौरान तापमान में मामूली गिरावट दर्ज की जाएगी।


पटना मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, राज्य के अन्य शहरों, भागलपुर का मंगलवार का न्यूनतम तापमान 20.1 डिग्री, गया का 16.3 डिग्री और पूर्णिया का न्यूनतम तापमान 19.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पटना का मंगलवार को अधिकतम तापमान 33.0 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने के आसार हैं। सोमवार को पटना का अधिकतम तापमान 33.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 18.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

 


(इस खबर को न्यूज्ड टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)