बिहार में मौसम रहेगा साफ

  • Follow Newsd Hindi On  

पटना,16 नवंबर (आईएएनएस)| बिहार की राजधानी पटना तथा इसके आसपास के क्षेत्रों में शनिवार को मौसम साफ और सुहावना बना हुआ है। पटना का शनिवार को न्यूनतम तापमान 17.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में कहा है कि आने वाले 24 घंटे के दौरान राज्य के अधिकांश क्षेत्रों में मौसम साफ रहेगा तथा अगले कुछ दिनों तक तापमान में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा। कुछ क्षेत्रों में आंशिक बादल छाए रहने के भी आसार हैं।

पटना मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, भागलपुर का शनिवार को न्यूनतम तापमान 18.0 डिग्री, गया का 13.0 डिग्री और पूर्णिया में 18़1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।


शनिवार को पटना का अधिकतम पारा 31.0 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने के आसार हैं। पटना का शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 16़4 डिग्री और अधिकतम तापमान 30.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

 


(इस खबर को न्यूज्ड टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)