बिहार में मौसम साफ, खिली धूप

  • Follow Newsd Hindi On  

पटना, 22 नवंबर (आईएएनएस)| बिहार की राजधानी पटना तथा इसके आसपास के क्षेत्रों में गुरुवार को सुबह से ही धूप निकली है और मौसम साफ है। पटना का गुरुवार को न्यूनतम तापमान बुधवार की तुलना में करीब एक डिग्री सेल्सियस लुढ़ककर 13.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।

मौसम विभाग के अनुसार, “अगले 24 से 48 घंटे के दौरान राज्य के अधिकांश क्षेत्रों में मौसम साफ रहने के आसार हैं। इस बीच अधिकतम और न्यूनतम तापमान में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा। कुछ क्षेत्रों में अब कोहरा भी देखने को मिलेगा।”


बिहार के भागलपुर का गुरुवार को न्यूनतम तापमान 15.0 डिग्री सेल्सियस, गया का 11.2 डिग्री तथा पूर्णिया का 14.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पटना का गुरुवार को अधिकतम तापमान 29.0 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने की संभावना है। बुधवार को पटना का अधिकतम तापमान 28.8 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 14.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

 


(इस खबर को न्यूज्ड टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)