बिहार में मौसम साफ, तापमान में गिरावट

  • Follow Newsd Hindi On  

पटना, 26 अक्टूबर (आईएएनएस)| बिहार की राजधानी पटना सहित राज्य के अधिकांश हिस्सों में शुक्रवार को मौसम साफ तथा सुबह से धूप निकली है। इस बीच तापमान में गिरावट जारी है। यहां का न्यूनतम तापमान 17.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

गुरुवार को पटना का न्यूनतम तापमान 18.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।


पटना मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, राज्य के अन्य शहरों भागलपुर का शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 17.8 डिग्री, गया का 14.0 डिग्री और पूर्णिया का 16.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में कहा है कि अगले 24 घंटे के दौरान बिहार के मौसम में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। इस दौरान राज्य के अधिकांश क्षेत्रों में मौसम साफ रहेगा और लोगों को अब रात और सुबह ठंड का अहसास होगा।

विभाग का कहना है कि दो-चार दिनों के अंदर तापमान में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा।


पटना का शुक्रवार को अधिकतम पारा 32.0 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने के आसार हैं।

 

(इस खबर को न्यूज्ड टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)