बिहार में मौसम साफ, तापमान में मामूली वृद्धि

  • Follow Newsd Hindi On  

पटना, 2 नवंबर (आईएएनएस)| बिहार की राजधानी पटना सहित राज्य के अधिकांश हिस्सों में शुक्रवार को मौसम साफ और सुबह से धूप निकली है। इस बीच तापमान में मामूली वृद्घि दर्ज की गई है। शुक्रवार को राजधानी पटना का न्यूनतम तापमान 22.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

गुरुवार को पटना का न्यूनतम तापमान 20़ 5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।


पटना मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, राज्य के अन्य शहरों भागलपुर का शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 21.0 डिग्री सेल्सियस, गया का 18.7 डिग्री तथा पूर्णिया का 19.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में कहा है कि अगले 24 घंटे के दौरान बिहार के मौसम में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। इस दौरान राज्य के अधिकांश क्षेत्रों में मौसम साफ रहेगा तथा रात और सुबह लोग ठंड का अहसास करेंगे।

विभाग का कहना है कि दो-चार दिनों के अंदर तापमान में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा।


पटना का शुक्रवार को अधिकतम पारा 33.0 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने के आसार है।

 

(इस खबर को न्यूज्ड टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)