बिहार में मौसम शुष्क, धूप खिली

  • Follow Newsd Hindi On  

पटना, 8 मार्च (आईएएनएस)| राजधानी सहित बिहार राज्य के अधिकांश हिस्सों में शुक्रवार को मौसम साफ है और सुबह से ही धूप खिली है। इस दौरान राज्य के तापमान में उतार-चढ़ाव जारी है। शुक्रवार को पटना का न्यूनतम तापमान 12.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पटना मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, राज्य के अन्य शहरों में भागलपुर का शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 13.7 डिग्री सेल्सियस, गया का 11.3 डिग्री और पूर्णिया का 12.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।


मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में कहा है, “अगले 24 घंटे के दौरान मौसम में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। इस बीच चल रही तेज हवा की रफ्तार में भी कमी आई है जिससे तापमान में वृद्घि दर्ज किए जाने की संभावना है। राज्य के अधिकांश क्षेत्रों में मौसम साफ रहेगा तथा तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी।”

पटना का शुक्रवार को अधिकतम पारा 28.0 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने के आसार हैं। पटना का गुरुवार को न्यूनतम तापमान 13.0 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम 27.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। 


(इस खबर को न्यूज्ड टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)