बिहार में पुलिस के साथ मुठभेड़ में 3 नक्सली ढेर

  • Follow Newsd Hindi On  

 औरंगाबाद (बिहार), 25 जुलाई (आईएएनएस)| बिहार के औरंगाबाद जिले के देव थाना क्षेत्र में गुरुवार को पुलिस और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ तीन नक्सली मारे गए।

 औरंगाबाद पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी नक्सलियों का एक दस्ता सतनदिया गांव के समीप इकट्ठा हुआ है। इसी सूचना के आधार पर केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) और पुलिस ने संयुक्त रूप से उस क्षेत्र में तलाशी अभियान शुरू किया।


पुलिस को देखते ही नक्सली गोलीबारी करने लगे। पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की। इस मुठभेड में तीन नक्सलियों को पुलिस ने मार गिराया।

औरंगाबाद के सहायक पुलिस अधीक्षक (अभियान) राजेश कुमार सिंह ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस के बढ़ते दबाव के कारण नक्सली पीछे हट गए। क्षेत्र में तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। मृतक नक्सलियों की पहचान नहीं हो पाई है।

पुलिस ने घटनास्थल से कई हथियार बरामद किए हैं, जिसमें एक एके-47, तीन इंसास राइफल भी शामिल हैं।


(इस खबर को न्यूज्ड टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)