बिहार में तापमान में गिरावट

  • Follow Newsd Hindi On  

पटना, 6 नवंबर (आईएएनएस)| बिहार की राजधानी पटना तथा इसके आसपास के क्षेत्रों में बुधवार को आंशिक बादल छाए हुए हैं। इस बीच मंगलवार की तुलना में बुधवार को राजधानी के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। पटना का बुधवार को न्यूनतम तापमान 17.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। पटना मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, राज्य के अन्य शहरों, भागलपुर का बुधवार को न्यूनतम तापमान 18.6 डिग्री सेल्सियस, गया का 14.6 डिग्री और पूर्णिया का 21.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के दौरान राज्य के अधिकांश क्षेत्रों में मौसम साफ रहने तथा कुछ क्षेत्रों में आंशिक बादल छाए रहने के आसार जताए हैं। इस बीच अगले दो-चार दिनों में तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी, जिससे लोग ठंड का एहसास करेंगे।


पटना का बुधवार को अधिकतम तापमान 30.0 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने के आसार हैं। पटना का मंगलवार को न्यूनतम तापमान 20.2 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 31.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

 


(इस खबर को न्यूज्ड टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)