बिहार में तापमान सामान्य रहने के आसार

  • Follow Newsd Hindi On  

पटना, 30 अक्टूबर (आईएएनएस)| बिहार की राजधानी पटना तथा इसके आसपास के क्षेत्रों में बुधवार को आंशिक बादल छाए हुए हैं। मौसम विभाग ने अगले दो-चार दिनों में बादलों के आने-जाने के आसार जताते हुए तापमान के सामान्य रहने की संभावना जताई है। बुधवार को पटना का न्यूनतम तापमान 20.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पटना मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, राज्य के भागलपुर का बुधवार को न्यूनतम तापमान 21.4 डिग्री सेल्सियस, गया का 17.7 डिग्री और पूर्णिया का 18.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में कहा है कि अगले दो-चार दिनों तक न्यूनतम तापमान सामान्य रहने की संभावना है। बादलों की आवाजाही बनी रहेगी, जिससे दिन में कभी-कभार धूप खिलेगी। शाम के बाद रात को आसमान साफ रहेगा, लेकिन हवा चलने के कारण सिहरन रहेगी।


पटना का बुधवार को अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार है। पटना का मंगलवार को अधिकतम तापमान 29.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

 


(इस खबर को न्यूज्ड टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)