बिहार में ठंडी हवाओं ने बढ़ाई ठिठुरन, पारा गिरा

  • Follow Newsd Hindi On  

पटना, 29 दिसंबर (आईएएनएस)| बिहार की राजधानी पटना सहित राज्य के कई हिस्सों में शनिवार सुबह मौसम साफ है तथा धूप निकली है, लेकिन चल रही ठंडी हवाओं के कारण ठंड बढ़ गई है।

इस बीच, राज्य के कई क्षेत्रों के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। गया का शनिवार को न्यूनतम तापमान 3़ 3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में कहा है कि अगले दो-चार दिनों में रात के तापमान में और गिरावट आएगी, जिससे लोग ज्यादा ठंड का एहसास करेंगे।


अगले 24 घंटे के दौरान मौसम साफ रहने के आसार हैं, अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी।

इस बीच, शाम होते ही कोहरे होगा, जो दिन चढ़ते तक बना रहेगा।

पटना मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, पटना का शनिवार को न्यूनतम तापमान 6़ 5 डिग्री, भागलपुर का 7़ 6 डिग्री तथा पूर्णिया का 5़ 6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।


पटना का शनिवार का अधिकतम पारा 22़ 0 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने के आसार हैं। शुक्रवार को पटना का अधिकतम तापमान 22़ 4 डिग्री तथा न्यूनतम तापमान 6़ 3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

 

(इस खबर को न्यूज्ड टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)