छपरा (बिहार), 7 सितंबर (आईएएनएस)| बिहार में सारण जिले के दिघवारा थाना क्षेत्र में एक ट्रक चालक से अवैध वसूली करने के आरोप में पांच पुलिसकर्मियों को गिरफ्तार किया गया है। सारण के पुलिस अधीक्षक हरिकिशोर राय ने शनिवार को बताया कि शुक्रवार की रात दिघवारा थाना क्षेत्र में एक ट्रक चालक से अवैध रूप से पैसा वसूली करने के आरोप में एक एएसआई सहित पांच पुसिकर्मियों को गिरफ्तार किया गया है।
राय शुक्रवार स्वयं रात की गश्त पर निकले थे। उन्होंने इन पुलिसकर्मियों को एक चौक पर ट्रक चालक से पैसा वसूलते रंगे हाथ पकड़ लिया।
उन्होंने बताया कि गिरफ्तार पुलिसकर्मियों में एएसआई बैजू शर्मा, होमगार्ड ड्राइवर रामजीत सिंह, स्पेशल आग्जिलरी पुलिस (सैप) के जवान मोहम्मद अलाउद्दीन अंसारी, प्रेम कुमार यादव और गया केश्वर शामिल हैं।
राय ने कहा कि पकड़े गए पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
अभिनेत्री जो कि आगामी रोहित शेट्टी की पुलिस ड्रामा 'सूर्यवंशी' और हॉरर कॉमेडी 'फोन भूत'…
नुसरत ने कहा कि निखिल ने उनकी जानकारी के बिना उनके अकाउंट से पैसे निकाले…
एमआई 11 (Mi 11) और एमआई 11 एक्स प्रो (Mi 11X Pro) दोनों में रेवोल्यूशनरी…
कमलनाथ को सर्दी,खांसी और बुखार की समस्या बताई जा रही है जिसका चेकअप करवाने के…
एनसीबी ने हैदराबाद से सिद्धार्थ पिठानी को गिरफ्तार किया गया है और मुंबई लाया जा…
उनका इलाज पटना के ही एक निजी अस्पताल में हो रहा था। उनके बेटे ने…