बिहार में उमसभरी गर्मी, पारा चढ़ा

  • Follow Newsd Hindi On  

पटना, 31 अगस्त (आईएएनएस)| बिहार की राजधानी पटना तथा इसके आसपास के क्षेत्रों में शनिवार को आंशिक बादल छाए हुए हैं, हालांकि वातावरण में नमी की अधिकता के कारण उमसभरी गर्मी जारी है और पारा भी चढ़ा है। राजधानी पटना का शनिवार का न्यूनतम तापमान 28.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में कहा है कि आने वाले एक-दो दिनों तक राज्य के मौसम में किसी बड़े परिवर्तन की संभावना नहीं है। राज्य के अधिकांश क्षेत्रों में बादल छाए रहेंगे, लेकिन बारिश होने की उम्म्ीाद नहीं है। कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश होने की संभावना जताई गई है।


पटना मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, भागलपुर का शनिवार को न्यूनतम तापमान 28 डिग्री, गया का 26.4 डिग्री और पूर्णिया का 28.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पटना का शनिवार का अधिकतम पारा 35 डिग्री सेल्सियस के करीब ही रहने के आसार हैं। पटना शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 27.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

 


(इस खबर को न्यूज्ड टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)