बिहार: नशे में धुत्त सब इंस्पेक्टर ने खाकी वर्दी को किया दागदार, नाबालिग से छेड़खानी के आरोप में गिरफ्तार

  • Follow Newsd Hindi On  
हरियाणा: तांत्रिक के कहने पर अपने 5 बच्चों को मार डाला, ऐसे पकड़ा गया आरोपी पिता

समस्तीपुर। बिहार के समस्तीपुर जिले में एक उप-निरीक्षक (एसआई) द्वारा थाना परिसर में नशे की हालत में एक नाबालिग लड़की के साथ छेड़खानी करने की घटना ने एक बार फिर खाकी वर्दी को दागदार कर दिया है। एसआई को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस के एक अधिकारी ने शुक्रवार को बताया कि जिला पुलिस के एक एसआई पर 11 साल की लड़की के साथ नशे की हालत में छेड़खानी का आरोप लगा है।

अधिकारी ने बताया कि आरोप है कि घटहो थाना परिसर में ड्यूटी पर तैनात एसआई वेदानंद चौधरी ने गुरुवार रात शराब के नशे में धुत होकर एक नाबालिग लड़की से छेड़खानी की। पीड़िता ने जब इसकी शिकायत अन्य पुलिस अधिकारियों से की, तब इस मामले की जांच की गई और मामला सही पाया गया।


दलसिंहसराय के पुलिस उपाधीक्षक कुंदन कुमार ने आईएएनएस को बताया कि आरोपी एसआई की चिकित्सा जांच भी कराई गई है, जिसमें शराब के सेवन की पुष्टि हुई है। कुमार ने बताया कि आरोपी एसआई वेदानंद चौधरी को तत्काल गिरफ्तार कर लिया गया है और पूरे मामले की छानबीन की जा रही है।


बिहार: क्या छुट्टी के लिए पुलिसकर्मियों को खानी पड़ रही छठी मईया की कसम? जानिए वायरल शपथ पत्र के पीछे का सच

बिहार: गया में BDO ने छत से कूद कर की आत्‍महत्‍या


(इस खबर को न्यूज्ड टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)