बिहार : पुलिस के साथ मुठभेड़ में नक्सली ढेर

  • Follow Newsd Hindi On  

 नवादा, 24 जनवरी (आईएएनएस)| बिहार के नक्सल प्रभावित नवादा जिले के रजौली थाना क्षेत्र में गुरुवार को पुलिस और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में एक नक्सली की मौत हो गई।

  पुलिस ने नक्सली का शव बरामद कर लिया है। सहायक पुलिस अधीक्षक (अभियान) आलोक झा ने बताया कि रजौली के जंगली इलाके और रतनपुर गांव के समीप नक्सलियों के इकट्ठा होने की सूचना पुलिस को मिली थी। इसी सूचना के आधार पर केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) और जिला पुलिस ने संयुक्त रूप से छापेमारी अभियान शुरू की।


नक्सलियों ने घिरते देख पुलिस पर गोलीबारी शुरू कर दी। पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की, जिसमें एक नक्सली मारा गया। पुलिस के बढ़ते दबाव में नक्सली पीछे हट गए और फरार हो गए।

झा ने बताया कि मारे गए नक्सली की अभी तक पहचान नहीं हुई है। घटनास्थल से एक इंसास राइफल और बड़ी संख्या में कारतूस बरामद किए गए हैं। पुलिस पूरे क्षेत्र में तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।

सूत्रों के मुताबिक, इस मुठभेड़ में अन्य दो नक्सलियों के गोली लगने की भी खबर है, हालांकि पुलिस अब तक इसकी पुष्टि नहीं कर रही है।


(इस खबर को न्यूज्ड टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)